क्रिकेट

IPL 2026: 'अगर मेरी जरूरत पड़ी तो..' एबी डी विलियर्स ने दिए आईपीएल में वापसी के संकेत

AB De Villiers IPL Return: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स की इस मेगा टूर्नामेंट में वापसी हो सकती है इसके उन्होंने खुद ही संकेत दिए हैं।

Image

एबी डी विलियर्स (फोटो- RCB)

AB De Villiers IPL Return: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए किसी लीजेंड से कम नहीं रहे हैं। उन्होंने आरसीबी के साथ 11 सीज़न खेले और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शुमार हुए। हालांकि उन्होंने 2021 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह भविष्य में आरसीबी से कोच या मेंटर की भूमिका में जुड़ सकते हैं।

"दिल हमेशा रहेगा आरसीबी के साथ"

हाल ही में एक इंटरव्यू में डिविलियर्स ने कहा कि उनका दिल हमेशा आरसीबी के साथ रहेगा। उन्होंने साफ किया कि एक खिलाड़ी के रूप में वह वापसी नहीं करेंगे, लेकिन अगर मौका मिला तो टीम के लिए कोच या मेंटर के तौर पर काम करना चाहेंगे।उन्होंने कहा कि "भविष्य में मैं आईपीएल से किसी अलग भूमिका में जरूर जुड़ सकता हूं। हालांकि पूरे सीजन को प्रोफेशनल रूप से निभाना अब मुश्किल है। लेकिन मेरा दिल हमेशा आरसीबी के साथ रहेगा। अगर सही समय आया और टीम को मेरी ज़रूरत पड़ी, तो मैं जरूर जुड़ना चाहूंगा।"

आरसीबी के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन

एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए कुल 157 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 4522 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 158.33 रहा, जो उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाता है।आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 2 शतक और 37 अर्धशतक लगाए। साल 2016 उनके करियर का सबसे शानदार सीजन रहा, जब उन्होंने 16 मैचों में 687 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक जड़े और टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

दिल्ली डेयरडेविल्स से की थी शुरुआत

डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से की थी। वह तीन सीज़न तक दिल्ली टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद 2011 में वह आरसीबी से जुड़े, जहां उन्होंने अपने करियर का सबसे शानदार समय बिताया और टीम का अहम हिस्सा बने।आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने खुद को लीग के सर्वश्रेष्ठ विदेशी खिलाड़ियों में स्थापित किया।

आरसीबी हॉल ऑफ फेम में हुआ शामिल

आरसीबी ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें क्रिस गेल के साथ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। यह सम्मान उन्हें उन यादगार पारियों और लंबे समय तक टीम से जुड़े रहने के लिए दिया गया।

आईपीएल करियर में छोड़ी अमिट छाप

कुल मिलाकर डिविलियर्स ने 184 आईपीएल मैचों में 5162 रन बनाए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और हर परिस्थिति में रन बनाने की क्षमता के कारण उन्हें “मिस्टर 360” कहा जाता है। आरसीबी के प्रशंसकों के लिए डिविलियर्स सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि भावनाओं का हिस्सा रहे हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article