क्रिकेट

T20 World Cup 2024: आकाश चोपड़ा ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया, गिल-सैमसन को नहीं दी जगह

आकाश चोपड़ा ने जून में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी भारतीय टीम का चयन किया है। आकाश ने भी कई युवा धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आकाश चोपड़ा ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
  • शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को किया बाहर
  • दीपक चाहर की हुई टीम में सरप्राइज एंट्री

नई दिल्ली: जाने माने कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले अपनी टीम चुन ली है। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया है लेकिन टीम में शुभमन गिल और संजू सैमसन को जगह नहीं दी है। आकाश चोपड़ा ने 16 सदस्यीय टीम में 3 ओपनर, 2 मिडिल ऑर्डर बैटर, 2 विकेटकीपर, 2 ऑलराउंडर, 3 स्पिनर और 4 पेस बॉलर को जगह दी है।

शुभमन गिल को नहीं दी जगह

आकाश चोपड़ा ने टीम में टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को जगह दी है। अगर पारी की शुरुआत रोहित और यशस्वी करते हैं तो विराट नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। शुभमन गिल को आकाश ने टीम में जगह नहीं दी है।

टीम में होंगे तीन ऑलराउंडर

आकाश ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को चुना है। इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडरों पर भरोसा जताया है। जिसमें शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा हैं।

पंत और राहुल होंगे दो विकेटकीपर

बतौर विकेटकीपर टीम में ऋषभ पंत और केएल राहुल को आकाश ने जगह दी है। स्पिन गेंदबाजी के लिए कुलचा जोड़ी की वापसी आकाश की टीम में हुई है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। रवींद्र जडेजा इन दोनों के साथ गेंदबाजी करते नजर आएंगे।

मोहम्मद सिराज की हुई छुट्टी

तेज गेंदबाजी के लिए आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर को जगह दी है। मोहम्मद सिराज आकाश चोपड़ा की टीम में जगह बना पाने में असफल रहे हैं।

आकाश चोपड़ा की टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम(Aakash Chopra's Team India Squad for T20 World Cup 2024):

रोहित शर्मा(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, कुलदीप यादव, युदवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article