क्रिकेट

IND vs NZ Final: 'ब्रैडमैन ऑफ बॉलिंग', जसप्रीत बुमराह को मिला नया नाम, इस पूर्व खिलाड़ी ने किया नामकरण

India vs New Zealand: भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी जसप्रीत बुमराह को यूं तो कई नामों से जाना जाता है। उन्हें बूम-बूम, यॉर्कर किंग और जस्सी जैसे नामों से बुलाया जाता है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल ठीक पहले उन्हें एक नया नाम मिला। आइए जानते हैं किसने दिया यह नाम।

Image

जसप्रीत बुमराह को मिला नया नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का स्टेज सज गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत देखने के लिए क्रिकेट फैंस का जमावड़ा लग गया है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीतने की दहलीज पर खड़ी है।

फिनाले से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें एक नया नाम दे दिया। बुमराह को 'ब्रैडमैन ऑफ बॉलिंग' बुला दिया। यह नाम आकाश चोपड़ा दिया है। स्टार स्पोर्ट्स के शो पर जसप्रीत बुमराह की खूबियां बताते हुए आकाश चोपड़ा ने यह नाम दिया।

क्यों दिया यह नाम

जसप्रीत बुमराह को बूम-बूम, जस्सी और यॉर्कर किंग को जैसे नामों से भी जाना जाता है। आकाश चोपड़ा ने नया नाम देने के पीछे बताया कि डॉन ब्रैडमैन ने बल्लेबाजी में जिस तरह से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया। ठीक वैसे ही आज बुमराह अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं। यंग जेनरेशन की वह प्रेरणा बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवरों ने बड़ा अंतर पैदा किया। बुमराह भारत के प्रमुख गेंदबाज तो हैं ही लेकिन बड़े मंच पर बुमराह जैसा कोई और आज के समय में है ही नहीं। वहीं, 94 टी20I मैच की 91 पारियों में 117 विकेट चटकाए हैं।

बुमराह का औसत 18.57 का है। वहीं, इकोनॉमी 6.55 की रही है। उनका वेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह 25 मैच में कुल 36 विकेट ले चुके हैं। वहीं, इस संस्करण जसप्रीत बुमराह 7 मैच में 10 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनकी 6.8 इकोनॉमी रही है।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल भारतीय

जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा है। अश्विन ने 32 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह अश्विन को पीछे छोड़ बहुत आगे निकल गए हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article