क्रिकेट

Today Cricket Match 17 June 2026: आज किसका-किसका मैच है, भारत के 3 बड़े मुकाबले होंगे

Today Cricket Match 17 June 2026: आज (17 जून, बुधवार) क्रिकेट जगत में काफी हलचल रहने वाली है, खासतौर पर भारतीय क्रिकेट के लिए। आज भारत के तीन मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे, कब किस टीम का मैच होगा और कितने बजे व कहां होगा मुकाबला।

Image

आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आज किसका-किसका क्रिकेट मैच है
  • भारत अलग-अलग वर्ग में तीन मैच खेलेगा
  • शुभमन गिल से वैभव सूर्यवंशी तक होंगे एक्शन में

Today Cricket Match 17 June 2026: भारतीयक्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन (17 जून 2026, बुधवार) बेहद खास होने वाला है। फैंस को सुबह से लेकर रात तक तीन शानदार व बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। ये तीनों ही मैच भारत के होंगे बस अलग-अलग वर्ग व फॉर्मेट में खेले जाने हैं। शुभमन गिल (Shubman Gill) से लेकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) तक कई शानदार भारतीय खिलाड़ी आज एक्शन में होंगे।

आज पहला मैच किसका हैः आज का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला श्रीलंका में 'ए' वनडे ट्राई सीरीज का हिस्सा होगा। इस अहम मैच में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया-ए टीम और अफगानिस्तान-ए टीम के बीच होगा। भारत को आज का मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। पिछले मैच में सुपर ओवर में श्रीलंका से मिली हार ने इंडिया-ए टीम को करारा झटका दिया है। आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर नजरें होंगी जो पिछले मैच में टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झगड़े के कारण सुर्खियां में रहे हैं।

आज दूसरा मैच किसका हैः भारतीय फैंस को आज दूसरा मैच दोपहर 1:30 बजे से देखने को मिलेगा। ये होगा भारत और अफगानिस्तान की सीनियर टीमों के बीच खेली जा रही 3 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम जीत चुकी है और अब आज शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

आज तीसरा मैच किसका हैः आज का तीसरा मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक्शन में होगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का आगाज किया था।

आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 17 June 2026, Wednesday)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला भारत के मुताबिक मैच का समय
1. इंडिया-ए Vs अफगानिस्तान-ए वनडेदांबुला (श्रीलंका)सुबह 10 बजे
2. भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडेइकाना स्टेडियम (लखनऊ)दोपहर 1.30 बजे
3. भारत-नीदरलैंड महिला टी20 विश्व कप मैचलीड्स (इंग्लैंड)शाम 7:00 बजे

आज भारत के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Indian Players To Watch Out For Today)

भारत आज तीन अलग-अलग वर्म में मैच खेलने जा रहा है। तीन अलग-अलग देशों में ये मैच खेले जाने हैं। भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच में लखनऊ के मैदान पर कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), केएल राहुल (KL Rahul) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर नजरें रहेंगे।

इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए वनडे ट्राई सीरीज मैच में भारत के वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (Tilak Varma), सुर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और अंशुल कांबोज (Anshul Kamboj) पर रहेंगी निगाहें।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत-नीदरलैंड मैच के दौरान भारत की स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur), शेफाली वर्मा (Shafali Varma) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) पर रहेंगी नजरें।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article