टी20 विश्व कप 2026 में आज का दिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बहुत खास होने वाला है। आज टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। बुधवार रात टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। लेकिन एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने चोकर्स के तमगे के साथ ही रह गई। दरअसल, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ हराया नहीं बल्कि बहुत बुरी तरह मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने 170 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर्स ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने सबको हैरान कर दिया। टिम साइफर्ट तो 33 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फिन एलन (Finn Allen) ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली जो टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक साबित हुआ और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना ली।
आज किसका मैच हैः आज टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने होगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम (India vs England), पिछले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड की टीम से ही हुआ था और वहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई थी, बल्कि फाइनल में साउथ अफ्रीका को शिक्सत देते हुए अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता था। उस समय वो उपलब्धि रोहित शर्मा की कप्तानी में आई थी। जबकि इस बार जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है।
टी20 विश्व कप में कैसे रहे हैं टीम इंडिया और इंग्लैंड के आंकड़ेः टी20 क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड और भारत की टीमों के बीच आज तक 5 मैच हो चुके हैं। भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच टी20 विश्व कप में खेले गए इन पांच मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बार जीत दर्ज की है जिसमें पिछले विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भी शामिल है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में सिर्फ 2 मैचों में शिकस्त देने में सफलता हासिल की है।
टी20 विश्व कप 2026 में आज के दूसरे सेमीफाइनल मैच का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (ICC T20 World Cup 2026 Second Semi Final Today Match Schedule, 5 March 2026, Thursday)
| किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| भारत Vs इंग्लैंड | मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) | शाम 7 बजे से |
