क्रिकेट

Today IPL Match 5 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगी टक्कर

Today IPL 2026 Match 5 May: आईपीएल 2026 में अब अंक तालिका की गणित जैसे-जैसे पेचीदा बनती जा रही है। वैसे-वैसे हर अगला मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आज होने वाला मैच भी दोनों टीमों के लिए कुछ इन्हीं स्थितियों के बीच होने जा रहा है। यहां जानेंगे आज आईपीएल में किसका मैच है, किस मैदान पर होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है
  • आज आईपीएल में फिर होगी बड़ी टक्कर
  • अंक तालिका की स्थिति पेचीदा हुई

Today IPL Match 5 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) दिलचस्प बन गया है। दूसरे चरण में अब टॉप-4 से नीचे की टीमें अपना दम दिखाना शुरू कर रही हैं और धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। आईपीएल 2026 अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में क्वलाीफाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से टॉप 4 टीमें नीचे मौजूद टीमों के खिलाफ हारती भी दिखी हैं, इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ चुका है। आज होने वाले मैच में भी दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसी ही रोमांचक टक्कर होने वाली है।

आज किसका-किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप 4 से बाहर हैं। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा। आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घर में खेल रही है और जिस तरह से इस सीजन में मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में दिल्ली और चेन्नई के गेंदबाजों को हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहना होगा।

आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? (Today IPL Match Teams, Venue And Time)

किन टीमों का मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK)दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आईपीएल 2026 अंक तालिका में क्या है दिल्ली और चेन्नई की ताजा स्थिति? (DC And CSK In IPL 2026 Points Table)

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के बाद 8 अंक लेकर सातवें नंबर पर है। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति उससे थोड़ा बेहतर हो चुकी है। अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद अब चेन्नई ने भी 9 में से 4 मैच जीते हैं और उसके भी 8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई एक स्थान ऊपर छठे पायदान पर है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article