क्रिकेट

Today IPL Match 4 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 3 May: सुपर संडे के बाद आज इंडियन प्रीमियर लीग में आज (4 मई 2026) महामुकाबले की बारी है। रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में एसआरएच और पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ेगा। आज टेबल की निचले पायदान पर मौजूद दो टीमें आपस में भिड़ेंगी। यहां जानेंगे उस मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 4 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (4 मई, सोमवार) एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। साथ ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजूबत करने उतरेंगी। टूर्नामेंट में अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है। टॉप-5 टीमें 12 अंक पर हैं। यहां से प्लेऑफ की लड़ाई और भी मजेदार हो गई है।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 में शाम को मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में आगे तक जाने की क्षमता मौजूद है, लेकिन मुंबई की टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अभी तक खेले 9 मैच में मुंबई को 7 में से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लखनऊ का भी हाल खराब है। पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम अभी 8 मुकाबले में से मात्र दो ही मुकाबला जीत पाई है।

मुंबई और लखनऊ के बीच यह मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा। मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और लखनऊ की टीम 10वें स्थान पर काबिज है। मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे अपने बाकी बचे सारे मैच जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के रिजल्ट के भरोसे रहना होगा। लखनऊ को भी यहां से सारे मुकाबले जीतने होंगे और अन्य टीमों का भी साथ चाहिए होगा।

आईपीएल में आज मैच की डिटेल्स-

मैच वेन्यूसमय
मुंबई बनाम लखनऊ (MI vs LSG)वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियन7:30 बजे

आईपीएल 2026 के 47वें मैच में अंक तालिका के निचले पायदान पर मौजूद दो टीमों की भिड़ंत होगी। मुंबई इंडियंस (MI) अपने घर में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) को होस्ट करेगी और दोनों टीमों की निगाहें अहम दो अंक हासिल करने पर होंगी। LSG पिछले पांच मैचों में लगातार हार झेल चुकी है तो वहीं MI ने पिछले पांच में से चार मैच गंवाए हैं।

रोहित की वापसी पर नजर

अगर मुंबई के लिए रोहित उपलब्ध रहते हैं तो वह रॉबिन मिन्ज की जगह वापसी कर सकते हैं और रयान रिकेल्टन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्थिति में विल जैक्स बल्लेबाजी क्रम में नीचे बल्लेबाजी कर सकते हैं। कृष भगत की जगह शारदुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article