Today IPL Match 27 April 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार और रविवार को डबल हेडर के बाद सिंगल मैच का रोमांच लौट आया है। आज (27 अप्रैल, सोमवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 38 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी लंबा सफर बाकी है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी क्योंकि जल्द ही टूर्नामेंट में अपने दूसरे चरण में प्रवेश करेगा।
आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 में एक मुकाबला खेला जाएगा। शाम साढ़े सात बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम छह अंक के साथ छठे स्थान पर काबिज है।
पंजाब से मिली है दिल्ली को शिकस्त
दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। 264 रन का स्कोर बनाने के बाद भी दिल्ली की टीम इसे डिफेंड नहीं कर सकी। फील्डिंग में खराब प्रदर्शन के चलते दिल्ली को मुकाबला गंवाना पड़ा। करुण नायर ने श्रेयस अय्यर का दो कैच छोड़ा जिसके चलते दिल्ली के हाथ से मैच निकल गया। बल्लेबाजी में केएल राहुल ने 152 रन की पारी खेली। वहीं, नितीश राणा ने 91 रन बनाए।
आरसीबी के हौसले बुलंद
वहीं, दूसरी तरफ आरसीबी जीत के रथ पर सवार है। आरसीबी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना मुकाबला जीतकर दिल्ली पहुंची है। बेंगलुरु में अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला। जहां विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेली। साई सुदर्शन के शानदार शतकीय पारी पर विराट कोहली के 81 रन भार पड़ी गए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की पारी खेली थी।
