क्रिकेट

Today IPL Match 21 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, कब और कहां होगी टक्कर

Today IPL 2026 Match 21 May: टी20 क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित व सबसे महंगी लीग अब प्लेऑफ की तरफ अग्रसर है और लीग चरण के कुछ अंतिम मैच ही बाकी हैं। प्लेऑफ के लिए तीन टीमों का नाम पक्का हो चुका है और अब एक जगह खाली है। इसी मशक्कत में आज एक और शानदार आईपीएल मैच का आयोजन होना है।

Image

आज आईपीएल में किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • प्लेऑफ की रेस अंतिम मोड़ पर पहुंची
  • आज के मैच में भी होंगे बड़े फैसले

Today IPL Match 21 May 2026: आईपीएल 19 में अब प्लेऑफ की रेस अंतिम पड़ाव पर है। पिछली रात सीजन के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ। इस मैच में मुंबई ने 8 विकेट पर 147 रन बनाए। इसके बाद 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आसानी से 18.5 ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं। आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoff) के लिए फिलहाल अब तक 3 टीमें आरसीबी (RCB), जीटी (GT) और एसआरएस (SRH) पहुंच चुकी है। सिर्फ एक स्थाान बाकी है। अब आज होने वाला मुकाबला भी अंक तालिका और प्लेऑफ में फेरबदल करने वाला हो सकता है।

आज किसका मैच हैः इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब प्लेऑफ के लिए एक अंतिम टीम ढूंढ रहा है। तीन टीमें पक्की हो चुकी हैं। इसी कड़ी में आज टूर्नामेंट का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ है गुजरात टाइटंस की टीम जो पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है और आज का मैच अगर जीतती है तो शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है। यही उनका लक्ष्य भी होगा। वहीं, दूसरी तरफ है चेन्नई सुपर किंग्स, जिसके प्लेऑफ में जाने के आसार ना के बराबर हैं, फिर भी अंक तालिका की गणित के हिसाब से उनकी थोड़ी उम्मीदें जिंदा हैं। ये उनका अंतिम लीग मैच है इसलिए वे किसी भी हाल में जीतना चाहेंगे ताकि अगर आगे कुछ टॉप टीमें अपने मैच हारती हैं तो शायद उनका किस्मत चमक सके, जिसके आसार बहुत ही कम नजर आ रहे हैं। वैसे, इस मैच में फैंस की नजरें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी ढूंढती नजर आएंगी जिन्होंने अब तक सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है और उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हैं।

IPL 2026 में आज का मैच, कब और कहां होगा आज का आईपीएल मुकाबला? (IPL 2026 Today Match Schedule, 21 may 2026, Thursday)

आज किसका मैच है कहां होगा मुकाबला मैच का समय
गुजरात बनाम चेन्नई (GT vs CSK)अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आईपीएल में गुजरात और चेन्नई के आमने-सामने के आंकड़े (GT vs CSK Head To Head Stats In IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 9 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर तकरीबन बराबरी की रही है। पांच मैचों में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। जबकि चेन्नई की टीम ने गुजरात को 4 मुकाबलों में शिकस्त दी है। आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैदान पर इन दोनों टीमों की भि़ड़ंत 4 बार हुई है जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article