Today IPL Match 16 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 19 हर बीतते दिन के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। अब तक बल्लेबाजों और गेंदबाजों की भिड़ंत में कई दिलचस्प पहलू देखने को मिले हैं और तमाम रिकॉर्ड्स लगातार बनते जा रहे हैं। आईपीएल 2026 में आज भी एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले का नतीजा आईपीएल 2026 की अंक तालिका में एक बड़ा बदलाव लाने में सक्षम रहेगा। दोनों ही टीमों में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद है।
आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और अब तक अपने पहले खिताब के लिए तरस रही व पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। एक तरफ है मुंबई की टीम जिसकी स्थिति अभी सही नहीं है। उसने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और आईपीएल अंक तालिका में वे 2 अंक लेकर नौवें नंबर पर हैं। जबकि, पंजाब किंग्स की टीम शानदार खेल रही है और 4 मैचों में 3 जीत और 1 मैच बेनतीजा रहने के बाद 7 अंक लेकर वे दूसरे नंबर पर हैं।
क्या कहते हैं मुंबई और पंजाब के आमने-सामने के आंकड़े (MI vs PBKS Head to Head Stats)
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों के बीच गजब की टक्कर रही है। अब तक 34 मैचों में दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं। यानी आज जो भी टीम जीती वो आंकड़ों में दूसरी टीम से एक कदम आगे निकल जाएगी। दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 10 मैच हुए हैं और यहां भी दोनों ही टीमों ने 5-5 मैच जीते हैं।
आईपीएल 2026 में आज के मुकाबले का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 16 April 2026, Thursday)
मुंबई आज का आईपीएल मैच लाइव स्कोर:अपडेट| आज किसका मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| मुंबई इंडियंस Vs पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) | मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) | शाम 7:30 बजे से शुरू होगा |
आज के मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? (Players To Watch Out For In MI vs PBKS IPL 2026 Match)
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच में सभी की नजरें दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। मुंबई इंडियंस बेशक खराब लय में दिख रही है लेकिन उसके पास कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ-साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), विल जैक्स (Will Jacks), तिलक वर्मा (Tilak Varma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं जो कुछ ही समय में मैच की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। दूसरी तरफ है पंजाब किंग्स की टीम जिसके पास उनके इन फॉर्म कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के अलावा प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और मारको यानसेन (Marco Jansen) जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
