Today IPL Match 12 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) दिलचस्प बन गया है। दूसरे चरण में अब टॉप-4 से नीचे की टीमें अपना दम दिखाना शुरू कर रही हैं और धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। आईपीएल 2026 अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में क्वलाीफाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से टॉप 4 टीमें नीचे मौजूद टीमों के खिलाफ हारती भी दिखी हैं, इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ चुका है। आज होने वाले मैच में भी दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसी ही रोमांचक टक्कर होने वाली है।
आज किसका-किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। दोनों ही टीमों के पाइंट टेबल में 14 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-2 में है। जबकि दूसरी टीम तीसरे नंबर पर है। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा। आज गुजरात टाइटंस की टीम अपने घर में खेल रही है और जिस तरह से इस सीजन में मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहना होगा।
आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? (Today IPL Match Teams, Venue And Time)
| किन टीमों का मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
आईपीएल 2026 अंक तालिका में क्या है गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की ताजा स्थिति? (RR And GT In IPL 2026 Points Table)
आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में गुजरात टाइटंस की टीम इस समय 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 14 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति उससे थोड़ा कमजोर है। हैदराबाद ने भी 11 मैचों में से 7 मैच जीते हैं और उसके भी 14 अंक हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण हैदराबाद एक स्थान नीचे पांचवे पायदान पर है।
