क्रिकेट

Today IPL Match 1 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 1 April: आईपीएल 2026 में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है सीजन के पांचवें मैच का। इस मुकाबले में दो बेहतरीन टीमों की टक्कर होने जा रही है। आइए जान लेते हैं आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026- आज पांचवां मुकाबला
  • आज के आईपीएल मैच लखनऊ और दिल्ली की टक्कर
  • दोनों टीमों ने अब तक नहीं जीता है खिताब

Today IPL Match 1st April 2026: टी20 क्रिकेट जगत की सबसे प्रतिष्ठित व महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल का 19वां सीजन (IPL 2026) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांचक होता जा रहा है। तमाम टीमें इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में अलग-अलग रणनीति के साथ उतरती नजर आ रही है, क्योंकि सभी टीमों में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। अब तक टूर्नामेंट में चार मैच खेले जा चुके हैं और अब आज आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले की बारी है।

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। अब तक आईपीएल का खिताब सिर्फ तीन टीमों ने नहीं जीता है और उनमें से दो टीमें लखनऊ और दिल्ली भी शामिल हैं। पिछला सीजन दोनों ही टीमों के लिए कुछ खास नहीं गया था इसलिए इस बार जीत के साथ आगाज करते हुए ये दोनों टीमें ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

क्या कहते हैं लखनऊ और दिल्ली के आंकड़े (Lucknow vs Delhi IPL Head To Head Statistics)

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अब तक सात मुकाबलों में टकरा चुकी हैं। इसमें दिल्ली की टीम को चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने तीन मैचों में जीत दर्ज की।

IPL 2026 में आज के मैच का शेड्यूल, कब और कहां होने जा रहा है आज का मैच? (IPL 2026 Today Match Schedule, 1 April 2026, Wednesday)

किसका मैच कहां होगा मुकाबला किस समय है मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्सलखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आज के आईपीएल मैच में लखनऊ और दिल्ली के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें (Players To Watch Out For In Lucknow vs Delhi IPL 2026 Match Today)

लखनऊ और दिल्ली की टीमों के बीच आज खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में दोनों टीमों के कई बड़े खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनके कप्तान ऋषभ पंत के अलावा निकोलस पूरन (Nicholas Pooran), एडेन मार्करम (Aiden Markram), मयंक यादव (Mayank Yadav) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) जैसे कई शानदार खिलाड़ियों से उम्मीदें रहेंगी। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान अक्षर पटेल के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), डेविड मिलर (David Miller) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!