क्रिकेट

Today Match 14 June 2026: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है, जानिए कब और कहां खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

Today Women T20 World Cup 2026 Match: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का धमाकेदार आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के इतिहास में जहां स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, आज यानी 14 जून को दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। ये दोनों चिरप्रतिद्वंदी टीमें जब मैदान पर उतरेंगी तो फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं आज महिला टी20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है और कब और कहां खेला जाएगा।

Image

आज महिला टी20 विश्व कप में किसका मैच है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Women T20 World Cup 2026 Match: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है। चार रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। मेजबान इंग्लैंड महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को हराकर अपने अभियान का दमदार आगाज किया। वहीं, स्कॉटलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए अपना पहला मैच जीता। स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को धूल चटाई। आज यानी 14 जून को भी दो चिरप्रतिद्वंदी टीमें मैदान पर उतरेंगी। जब ये टीमें मैदान पर होंगी तो दोनों देशों के फैंस के बीच एक अलग ही जुनून देखने को मिलेगा।

आज महिला टी20 वर्ल्ड कप का मैच: आज, 14 जून रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का छठवां मैच है। भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच यह रोमांचक मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार, शाम के 7 बजे शुरू होगा। महिला टी20 विश्व कप में इस मैच के जरिए दोनों चिरप्रतिद्वंदी टीमें अपने अभियान का आगाज करेंगी।

मैचवेन्यूसमय
भारतीय महिला टीम बनाम पाकिस्तान महिला टीम (IND W vs PAK W)एजबेस्टन (बर्मिंघम)भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे

हर विभाग में संतुलित है भारतीय टीम

हर विभाग में संतुलित भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है।

होगी जोर आजमाइश

भारत ने टी20 प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैच जीते, जबकि तीन में पराजय का सामना किया है। पिछली बार 2024 में दुबई में टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था, जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। उसके बाद से सफेद गेंद के क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखी गई है। भारत ने पहली बार वनडे पिश्व कप जीता और अब लगभग वही टीम टी20 खिताब के लिये जोर आजमाइश करेगी।

ओपनिंग जोड़ी जीत की कुंजी

टूर्नामेंट से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जबकि श्रीलंका पर 5-0 से जीत दर्ज की। उसे हालांकि, दक्षिण अफ्रीका (4 -1) और इंग्लैंड (2-1) ने उनकी धरती पर हुई सीरीज में हराया है। भारत के प्रदर्शन की कुंजी सलामी बल्लेबाजों मंधाना और शेफाली से मिलने वाली शुरूआत है। फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article