क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kaha hoga, RCB vs SRH: बेंगलुरु वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा

RCB Vs SRH Aaj ka IPL Match kaha hoga, बेंगलुरु वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- AP)

RCB Vs SRH Aaj ka IPL Match kaha Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमावार (15 अप्रेल 2024) को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) से होने वाली है। इसमें आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के पास होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat cummins) के पास है। मैच का आयोजन बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy stadium) में किया जाने वाला है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को 3 मैचों में जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने दमदार वापसी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में अब तक कुल 6 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को केवल एक मुकाबले में जीत मिली है। टीम लगातार चार मैच हारकर आ रही है ऐसे में टीम जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी।

आज का मैच कहां होगा (RCB vs SRH Match venue)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का आयोजन बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy stadium) में किया जाने वाला है। इस मैदान पर अब तक आरसीबी का रिकॉर्ड इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने यहां पर 3 मैच खेले हैं इसमें से वे केवल एक जीतने में कामयाब रही है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article