क्रिकेट

IND vs NZ 4th T20 Playing 11: भारतीय टीम की मजबूत प्लेइंग 11, सूर्या ने किया एक बदलाव

India Playing 11 Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच) Aaj Bharat Ki Playing Eleven: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (28 January 2026) टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले इस मैच में पहले से सीरीज जीत चुकी भारतीय क्रिकेट एक बदलाव के साथ उतरी है। आज टीम इंडिया के किन खिलाड़ियों को मिल है मौका और किनको रखा है बाहर, आइए यहां जानते हैं।

Aaj India Ki Playing 11, IND vs NZ 4th T20 Match Today Playing Eleven

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 क्या होगी

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • आज भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला
  • भारत की प्लेइंग-11 में आज क्या बदलाव होने वाले हैं

IND vs NZ 4th T20I (आज भारत की प्लेइंग 11) India Playing XI Today Match: पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में आज भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में आयोजित हो रहे चौथे टी20 मुकाबले को लेकर कई चीजों पर सबकी नजरें टिकी थीं इनमें सबसे अहम है भारत की प्लेइंग 11 (India Playing 11)। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मिला है भारत की प्लेइंग-11 में मौका?

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 (India Playing 11 For 4th T20I Against New Zealand)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

ईशान की जगह अर्शदीप

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ईशान किशन (Ishan Kishan) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनसे पारी की शुरुआत कराई जा सकती है और संजू सैमसन को चौथे टी20 मैच से बाहर रखा जा सकता है। लेकिन, टॉस के दौरान सूर्या ने जब बताया कि वह आज का मैच नहीं खेल रहे तो फैंस हैरान रह गए। सूर्या ने आगे बताया कि उन्हें निगल की समस्या है। तीसरे मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। इसके चलते वह आज का मैच नहीं खेल रहे।

श्रेयस अय्यर को नहीं मिली एंट्री

टी20 सीरीज के लिए टीम में श्रेयस अय्यर और स्पिनर रवि बिश्नोई की अचानक एंट्री कराई गई थी। हालांकि, ये दोनों ही टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। रवि बिश्नोई को तो तीसरे टी20 मैच में मौका मिल गया और इस स्पिनर ने 2 विकेट लेकर खुद को साबित भी किया। उन्हें चौथे टी20 की प्लेइंग इलेवन में भी रखा गया है। वरुण चक्रवर्ती को आज के मैच में भी आराम दिया गया है। कुलदीप यादव ने प्लेइंग इलेवन में जगह बरकरार रखी है। पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया था। वरुण आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर.1 टी20 गेंदबाज हैं, ऐसे में उनको ज्यादा समय तक बाहर रखना भी उचित नहीं है।

तिलक वर्मा अभी भी चोट से उबरे नहीं हैं

तिलक वर्मा अभी भी चोट के कारण बाहर हैं और फिट नहीं है इसका ऐलान तो हो चुका है। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम दो मैच भी नहीं खेलेंगे। इसलिए, श्रेयस अय्यर को एक मौका देने आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन अगर अय्यर को मौका दिया जाना है तो ईशान किशन को आराम देना होगा, हालांकि उससे भी विश्व कप टीम संयोजन का कोई हल नहीं निकलेगा। इसलिए मुमकिन यही है कि आज चौथे टी20 में भी ईशान किशन अपनी जगह बरकरार रखेंगे और तिलक वर्मा के लौटने के बाद ही फैसला होगा कि किसको बैटिंग ऑर्डर में कहां सेट करना है।

मिडिल ऑर्डर में कौन-कौन, अक्षर पटेल अब भी चोटिल

टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर तक चौथे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को बैटिंग ऑर्डर में बरकरार रखे जाने की उम्मीद है। सीरीज के पहले टी20 मैच में फील्डिंग करते समय अक्षर पटेल के हाथ में चोट लग गई थी, जिसके चलते वे अगले दो मैच नहीं खेल पाए। भारत शायद टी20 विश्व कप 2026 से पहले अक्षर को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे इसलिए वो भी अभी बाहर ही रहेंगे।

तेज गेंदबाजों में फिर होगा बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से ट्रॉफी पर पहले ही अपना कब्जा जमा चुकी है। पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह भी पूरे लय में नजर आए थे, इसलिए उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए बुमराह को आज फिर से आराम दिया जा सकता है और मैच में अर्शदीप की वापसी हो सकती है जिनको काफी रन लुटाने के बाद पिछले मुकाबले में आराम दे दिया गया था। अर्शदीप के साथ चौथे टी20 मैच में हर्षित राणा पेस अटैक की जिम्मेदारी उठाते नजर आ सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article