क्रिकेट

आखिरी ओवर में गिरे पांच विकेट, ऑस्ट्रेलिया के घरेलू लीग में हुआ कारनामा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2023, 04:51 PM IST

कोई भी टीम आखिरी ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहती है, लेकिन क्या हो इस चक्कर में यदि उसके 5 विकेट गिर जाएं। ऐसा ही कुछ हुए ऑस्ट्रेलिया की एक घरेलू लीग में जहां अतिंम ओवर में 1-2 नहीं बल्कि पांच विकेट गिरे। फैंस के बीच यह मैच खूब सुर्खियां बटौर रहा है।

Image

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

Photo : Twitter

ऑस्ट्रेलिया की महिला घरेलू लीग के फाइनल मुकाबले में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रन चाहिए थे लेकिन तस्मानिया की टीम ने अनोखा कारनामा करते हुए बचे हुए पांच विकेट झटक कर मैच अपने नाम कर लिया। तस्मानिया ने शनिवार रात को खेले गये 50 ओवर के इस मैच को डकवर्थ-लुईस पद्धति से एक रन से जीता।

साराह कोयटे (30 रन पर चार विकेट) ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाये जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए। कोयटे ने इस दौरान एक रन आउट में भी योगदान दिया। नाटकीयता से भरे आखिरी ओवर में कोयटे ने पहली गेंद पर एनी ओ'नील (20 गेंद पर 28 रन) को बोल्ड किया। इसके दो गेंद के बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जेम्मा बार्स्बी (17 गेंद पर 28 रन) स्टंप आउट हो गयी।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को अब तीन गेंद में तीन रन चाहिए थे और कोयटे ने अमांडा-जेड वेलिंगटन (एक) को फॉलो-थ्रू में स्टंप पर गेंद मारकर रन आउट कर दिया। उन्होंने इसके बाद एला विल्सन (शून्य) को पगबाधा आउट किया। आखिरी गेंद पर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को तीन रन चाहिए थे लेकिन टीम एक रन ही बना सकी।

इससे पहले कप्तान एलिस विलानी की 126 गेंद में 110 रन की पारी से तस्मानिया की टीम ने 50 ओवर में 264 रन बनाये। बारिश के खलल के कारण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को 47 ओवर में 243 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था।

End of Article