क्रिकेट

IPL 2027 Auction: आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की वापसी! 12 ने किया रजिस्ट्रेशन, मुस्तफिजुर और शाकिब का नाम गायब

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने IPL 2027 ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया है। मंगलवार शाम को फ्रेंचाइजी के साथ शेयर किए गए शुरुआती ऑक्शन रजिस्टर में 12 नाम हैं। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम गायब हैं।

Image

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के लिए किया रजिस्ट्रेशन। फोटो- BCB

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के ऑक्शन की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को रजिस्टर किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपी। मजे की बात यह है कि बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर किया है। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन का नाम लिस्ट में नहीं है।

पिछले साल के विवाद को देखते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ियों का होना हैरानी की बात है। भारत और उसके पूर्वी पड़ोसी के बीच जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच BCCI के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। जिन्हें उन्होंने पिछले साल के मिनी-ऑक्शन में INR 9.2 करोड़ में खरीदा था।

इन खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

जिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। उनमें हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मोंडोल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदॉय, एमडी रुबेल और तस्कीन अहमद शामिल हैं। इन 12 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्टर किया है।

बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजियों को सौंपी गई रजिस्टर लिस्ट में कुल 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। लिस्ट में 184 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी, एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी, पिछले IPL सीजन में खेलने वाले 127 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 628 दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 69 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2027 ऑक्शन में कुल 66 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 25 विदेशी स्पॉट शामिल हैं। 16 दिसंबर को गोवा में भारतीय समयानुसार, सुबह 11 बजे से ऑक्शन किया जाएगा।

क्या था विवाद

बांग्लादेश में हुए हिन्दुओं पर हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्ते में खटास आ गई थी। इसके बाद बीसीसीआई पर दबाव बढ़ा कि वो आईपीएल 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करे। भारी विरोध के बाद केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। इसके बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत के बजाय दूसरे वेन्यू पर कराने की मांग कर दी। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह दी गई।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article