स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Case Verdict: फिर बढ़ी विनेश फोगाट के पदक मामले में तारीख, अब इस दिन सुनाया जाएगा फैसला

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक की महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में भाग लेने से अयोग्य ठहराए जाने (डिस्क्वालीफिकेशन) के मामले में सीएसए अब अपना फैसला 11 अगस्त को सुनाएगा। शनिवार को फैसला आना था लेकिन अंतिम समय में फैसले को रविवार तक के लिए टाल दिया गया है।

Image

विनेश फोगाट

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • फिर बढ़ी विनेश फोगाट निलंबन मामले की तारीख
  • अब रविवार को सीएएस सुनाएगा अपना फैसला
  • ओलंपिक समापन समारोह से पहले हो जाएगा फैसला

पेरिस: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक की महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में भाग लेने से अयोग्य ठहराए जाने (डिस्क्वालीफिकेशन) के मामले में सुनवाई के बाद CAS (Court of Arbitration for Sports) ने अपने फैसले की तारीख को बढ़ा दिया है। भारतीय समयानुसार शनिवार, 10 अगस्त, 2024 को रात 9:30 बजे सीएएस का फैसला आना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फैसला रविवार 11 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 9:30 PM को आएगा।

दि हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉर्ट ऑफ एर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट की तदर्थ बेंच ने विनेश फोगाट बनाम यूनाईटेड वर्ल्ड रेसलिंग और इंटरनेशनल ओलंपिक किमिटी मामले में अपने निर्णय की तारीख को 11 अगस्त 2024 शाम 6 बजे( भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) तक बढ़ा दिया है।

शुक्रवार को हुई मामले की सुनवाई

विनेश ने फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने और खुद को संयुक्त रजत पदक दिए जाने की मांग कीथी। विनेश की टीम ने 7 मार्च की शाम को CAS का दरवाजा खटखटाया था। कॉर्ट ऑफ एर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने विनेश की अपील स्वीकार कर ली और गुरुवार को मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन भारतीय वकील की नियुक्ति नहीं हो पाने की वजह से मामला शुक्रवार के लिए टल गया। हालांकि कॉर्ट ऑफ एर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने विनेश फोगाट का पक्ष रखने के लिए अपने चार वकीलों की मुफ्त सहायता देने की पेशकश की थी। CAS ने विनेश की मांग को स्वीकार करते हुए वकील की नियुक्ति का वक्त दे दिया। शुक्रवार को मामले की कॉर्ट ऑफ एर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा।

कौन जीता इवेंट का गोल्ड?

विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं। अमेरिका की सारा हिल्डब्रैंट ने युस्नेलिस गुजमान लोपेज को मात देकर स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article