स्पोर्ट्स

विनेश फोगाट निलंबन मामले की CAS में टली सुनवाई, जानिए कब आएगा फैसला

Vinesh Phogat CAS Hearing Updates: विनेश फोगाट निलंबन मामले में पेरिस में होने वाली कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में होने वाली सुनवाई टल गई है। विनेश को पक्ष रखने के लिए भारतीय वकील चुनने के लिए वक्त दिया गया है।

Image

विनेश फोगाट

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में टली विनेश मामले की सुनवाई
  • विनेश की टीम ने भारतीय वकील चुनने के लिए मांगा वक्त
  • सीएएस ने चार वकीलों की नि:शुल्क सेवा लेने का दिया था विकल्प

पेरिस: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट की अपील को स्वीकार कर ली। इसके बाद गुरवार शाम मामले की सुनवाई होनी थी। मामले की सुनवाई के लिए CAS ने विनेश को वकील नियुक्त करने के लिए वक्त दिया है। कॉर्ट ऑफ एर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने विनेश को अपने चार वकीलों जोएल मोनलुइस, एस्टेले इवानोवा, हैबिन एस्टेले किम और चार्ल्स एमसन के नि:शुल्क सेवा की पेशकश की थी। लेकिन विनेश की टीम भारतीय वकील चाहती थी और इसके लिए कोर्ट से समय मांगा। ऐसे में कोर्ट ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए सुनवाई अगले दिन यानी शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी।

शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे होगी सुनवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट मामले की सुनवाई शुक्रवार को दोपहर 1:10 बजे होगी। भारत सरकार से एक वरिष्ठ वकील को नियुक्त करने की मांग की गई है, जो विनेश का पक्ष रखेंगे और मांग करेंगे कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। वकील कौन होगा ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

कोर्ट से क्या है विनेश की मांग?

महिलाओं की 50 किग्रा भारवर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए विनेश फोगाट को अयोग्य ठहरा दिया गया था। फाइनल से कुछ घंटे पहले विनेश का वजन तय से 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियमों के मुताबिक विनेश अपने वर्ग में सबसे नीचे पहुंच गईं और उन्हें कोई मेडल नहीं दिया गया। ऐसे में बुधवार को विनेश ने इस फैसले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में चुनौती दी और खुद को सिल्वर मेडल का ज्वाइंट विनर घोषित किए जाने की मांग की थी।

100 ग्राम वजन ने छीना ओलंपिक मेडल

विनेश ने मंगलवार को अपने तीन बाउट जीते थे। एक ही दिन में तीन मुकाबलों के बाद शरीर में महत्वपूर्ण तरल पदार्थों के कमी की भरपाई के लिए विनेश को एनर्जी फूड दिए गए, उसके बाद विनेश का वजन अपेक्षा से तेजी से बढ़ता जा रहा था। उन्होंने रात भर अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ और भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर वजन कम करने की कड़ी मेहनत की, लेकिन 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण वह असफल रहीं। रात भर वजन कम करने के प्रयास में विनेश के शरीर में पानी की इतनी कमी हो गई थी, कि उन्हें खेल गांव के पॉलीक्लिनिक में आईवी ड्रिप के लिए भर्ती किया जाना पड़ा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article