स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: कार्लोस अल्कराज और यानिक सिनर के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, फिर टूटा जोकोविच का 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना

विंबलडन 2025 के पुरुष एकल के फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्कराज और इटली के यानिक सिनर के बीच होगी। अल्कराज की नजर सिनर के खिलाफ विंबलडन में लगातार तीसरी खिताबी जीत पर होगी।

Image

कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर (फोटो क्रेडिट AP)

लंदन: विंबलडन 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में पिछले दो बार के खिताब विजेता कार्लोस अल्काराज और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर के बीच होगी। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पिछले दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से के अंतर से मात देकर लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री की। 22 साल की उम्र में पांच खिताब जीत जीत चुके अल्कराज की नजर सिनर के खिलाफ छठी खिताबी जीत के साथ ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार तीसरी खिताबी जीत पर होगी।

सिनर ने जोकोविच को दी सीधे सेट में मात

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के यानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-4 के अंतर से मात देकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। उन्होंने जोकोविच के खिलाफ दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन किया। यानिक सिनर साल 2018 के बाद नोवाक जोकोविच को विंबलडन में मात देने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। जोकोविच को साल 2023 और 2024 के खिताबी मुकाबले में अल्कराज ने शिकस्त दी थी।

जोकोविच का फिर टूटा 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना

24 गैंड स्लैम खिताब जीत चुके 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच 25वीं खिताबी जीत से एक बार फिर चूक गए। जोकोविच ओपन इरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल एक कदम दूर हैं लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। जोकोविच नए दौर के दो धाकड़ खिलाड़ियों सिनर और अल्कराज की बाधा पार नहीं कर पा रहे हैं।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article