स्पोर्ट्स

Argentina open: नंबर-2 अल्कारेज ने अपने ही देश के खिलाड़ी को दी मात, अब कैमरून नॉरी से चुनौती

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 19, 2023, 04:02 PM IST

Argentina Open tennis tournament: स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने अर्जेंटीना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हमवतन बर्नाबे जपाटा मिरालेस को लगातार सेट में 6-2, 6-2 से हराकर आसान जीत हासिल की। अब फाइनल में उनका सामना ब्रिटेन के कैमरून नॉरी से होगा।

Image

कार्लोस अल्कारेज और बर्नाबे जपाटा मिरालेस। फोटो- कार्लोस अल्कारेज के ट्विटर से

Photo : Twitter

ब्यूनस आयर्स। एक बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन कार्लोस अल्कारेज ने अर्जेंटीना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली है। पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर-2 स्पेन के खिलाड़ी अल्कारेज ने हमवतन बर्नाबे जपाटा मिरालेस को लगातार सेट में 6-2, 6-2 से हराकर आसान जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने-सामने हुए। इसमें अल्कारेज ने बर्नाबे के खिलाफ लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। इससे पहले 2021 में अल्कारेज ने फ्रांस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 128 में चार सेट में जीत हासिल की थी। अब फाइनल में 19 साल के अल्कारेज का सामना ब्रिटेन के कैमरून नॉरी से होगा। अल्कारेज 2022 में यूएस ओपन के खिताब पर कब्जा जमाए थे।

कैमरून नॉरी भी लगातार सेट में जीते

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी कैमरून नॉरी भी फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दूसरी सीड ब्रिटेन के कैमरून ने पेरू के जुआन पाब्लो वरीलस को लगातार सेट में 7-6, 6-4 से हराया। दोनों खिलाड़ी पहली बार आपस में भिड़े थे। 27 साल के कैमरुन नॉरी अभी तक एक बार भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सके हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article