स्पोर्ट्स

ग्रासकोर्ट पर खेलना पसंद है अल्काराज को, लगातार तीसरे Wimbledon खिताब पर निगाहें

Carlos Alcaraz, Wimbledon 2025: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सोमवार को यहां सेंटर कोर्ट पर विम्बलडन के पहले दौर में फैबियो फोगनिनी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे और उनकी निगाहें इस ग्रैंडस्लैम में लगातार तीसरा खिताब अपने नाम करने पर लगी होंगी। ओपन युग में सिर्फ चार खिलाड़ी ही लगातार तीन बार विम्बलडन ट्रॉफी जीत सके हैं जो 1968 में शुरू हुआ था जिसमें ब्योर्न बोर्ग, पीट सम्प्रास, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच शामिल हैं।

Image

कार्लोस अल्काराज

Photo : AP

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सोमवार को यहां सेंटर कोर्ट पर विम्बलडन के पहले दौर में फैबियो फोगनिनी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे और उनकी निगाहें इस ग्रैंडस्लैम में लगातार तीसरा खिताब अपने नाम करने पर लगी होंगी। ओपन युग में सिर्फ चार खिलाड़ी ही लगातार तीन बार विम्बलडन ट्रॉफी जीत सके हैं जो 1968 में शुरू हुआ था जिसमें ब्योर्न बोर्ग, पीट सम्प्रास, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच शामिल हैं।

छह साल पहले 22 साल के अल्काराज ने यहां ग्रासकोर्ट पर पहला मैच खेला था। पिछले साल के पुरुष चैंपियन को ही सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलने का मौका मिलता है। ग्रैंडस्लैम फाइनल में अल्काराज का रिकॉर्ड 5-0 है जिसमें दो बार फ्रेंच ओपन खिताब शामिल हैं। अमेरिकी ओपन में भी एक दफा वह ट्रॉफी जीत चुके हैं। अल्काराज ने तीन हफ्ते पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर से दो सेट पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए खिताब जीता था।

पिछले साल दूसरी रैंकिंग पर काबिज अल्काराज किसी भी कोर्ट (ग्रास, क्ले और हार्ड कोर्ट) में मेजर ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन उन्हें ग्रासकोर्ट पर खेलना पसंद है। वह सोमवार को करियर में सर्वश्रेष्ठ लगातार 18 मैच जीतने की लय को जारी रखना चाहेंगे। अल्काराज ने कहा, ‘‘सबसे खूबसूरत टेनिस ग्रासकोर्ट पर देखने को मिलता है। गेंद की आवाज, सबकुछ ग्रासकोर्ट पर लोगों को लुभाता है। ’’

लगातार तीन विम्बलडन ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के बारे में अल्काराज का कहना है कि वह इसकी परवाह नहीं करते लेकिन वह यहां खिताब जीतना चाहते हैं। अल्काराज ने कहा, ‘‘मैं ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। मैं अभी इस बारे में नहीं सोच रहा हूं कि अगर मैं लगातार तीन विम्बलडन ट्रॉफी जीतता हूं तो किन खिलाड़ियों के साथ शामिल हो जाऊंगा।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article