फीफा विश्व कप 2026 में शुरुआत से ही विवाद लगातार होते जा रहे हैं, कभी नियमों को लेकर तो कभी टिकट की कीमतों को लेकर, वहीं फीफा द्वारा अधिकृत सोमालियाई रैफरी को भी अमेरिका द्वारा देश में घुसने की इताजत नहीं दी गई थी, जिस पर काफी हंगामा हुआ था। अब एक और ताजा मामला सुर्खियों में आया है। ये मामला है घाना के फुटबॉलर थॉमस पार्टी से जुड़ा।
कनाडा के फेडरल जज ने बलात्कार के मामले में सुनवाई का इंतजार कर रहे घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को विश्व कप का पहला मैच खेलने के लिये देश में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया। थॉमस का वीजा आवेदन पिछले सप्ताह रद्द कर दिया गया था। वो अमेरिका में ही रहेंगे जबकि उनकी टीम बुधवार को टोरंटो में पनामा से खेलेगी। वो अमेरिका में होने वाले अगले दो मैच खेल सकेंगे।
उनके खिलाफ मामला ब्रिटेन में चलने वाला है। उन पर 2020 से 2025 के बीच आर्सनल के लिये खेलने के बीच कई महिलाओं से डेटिंग के दौरान के आरोप हैं । पिछले साल विलारीयाल के लिये स्पेन में खेलने वाले पार्टी को दोषी नहीं पाया गया है।
मार्च में थॉमस पार्टी के एक वकील ने कहा कि खिलाड़ी बलात्कार के दो नए आरोपों में खुद को बेकसूर बताना चाहता है। एक महिला ने आरोप लगाया था कि थॉमस पार्टी ने दिसंबर 2020 में एक ही दिन में दो बार उसके साथ रेप किया था। पार्टी दो दूसरी महिलाओं से जुड़े बलात्कार के पांच मामलों और दूसरी महिला से जुड़े यौन उत्पीड़न के एक मामले में अलग-अलग सुनवाई का इंतजार कर रहा था और नए आरोप तब सामने आए जब पहले आरोप सार्वजनिक हो गए। अब ऐसे में देखना होगा कि अदालत घाना के इस फुटबॉलर पर क्या रुख अपनाती है और क्या वो टूर्नामेंट में बेदाग रहते हुए खेल सकेंगे या नहीं।
