नई दिल्ली: भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी वॉकओवर मिलने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी और दूसरे दौर में उसका सामना स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डुन और एडम प्रिंगल से होना था। हालांकि बुधवार को ही मिश्रित युगल मुकाबले के दौरान डुन के दाहिने टखने में चोट लगने के बाद स्कॉटलैंड की जोड़ी ने अंतिम समय में नाम वापस ले लिया। डुन और उनकी जोड़ीदार जूली मैकफर्सन मिश्रित युगल में पक्कापोन तीरारात्साकुल और सप्सिरी तेरातनाचाई के खिलाफ 8-18 से पीछे थे तभी डुन को चोट लगी।
प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी मकाऊ के लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहीं युवा उन्नति हुड्डा को महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पहला गेम जीतने के बावजूद कनाडा की 12वीं वरीय मिशेल ली के खिलाफ 21-11, 9-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।
अंतिम -16 में पहुंची हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी
पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी को भी राउंड ऑफ 32 के एक अन्य मुकाबले में कांग मिन ह्युक और की डोंग जू की कोरिया की जोड़ी के खिलाफ 17-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। लक्ष्य को टैन की तेज गति और आक्रामक खेल से परेशानी हुई। अमेरिकी खिलाड़ी ने स्मैश का प्रभावी इस्तेमाल किया और बार-बार भारतीय खिलाड़ी के बैकहैंड वाले पिछले कोने को निशाना बनाया। उन्होंने जंप स्मैश और चकमा देने वाले शॉट् से भी लक्ष्य को परेशान किया।
