स्पोर्ट्स

बजरंग पूनिया ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ( NADA) के निलंबन फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती

भारतीय रेसलर और हाल ही में कांग्रेस में शामिल बजरंग पूनिया ने अपने निलंबन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। उन्होंने यह याचिका वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दायर की है।

Image

बजरंग पूनिया (साभार-X)

बजरंग पूनिया ने डोप परीक्षण के लिए यूरिन का नमूना देने से इनकार करने के लिए जून में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ( नाडा ) द्वारा अपने अंतरिम निलंबन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने यह चुनौती सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए दी है। आपको बता दें कि बिना निलंबन हटाए वह किसी भी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

पूनिया ने याचिका में कहा कि सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 28 से 31 अक्टूबर, 2024 तक अल्बानिया में आयोजित होनी है, नाडा द्वारा लगाए गए निलंबन की वजह से बजरंग प्रतिस्पर्धा में शामिल नही हो पाएंगे और उसकी वजह से उनको कुश्ती से संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बजरंग ने याचिका में कहा कि उन्होंने कभी भी नमूने देने से इनकार नहीं किया, बल्कि केवल अपने ईमेल पर नाडा की प्रतिक्रिया जानना चाहा था, जिसमें उन्होंने नाडा से पूछा था कि दिसंबर 2023 में उनके नमूने लेने के लिए एक्सपायर किट क्यों भेजी गईं थी। बजरंग ने हाल ही में अपनी राजनीति पारी शुरू की है और वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article