स्पोर्ट्स

NADA की कार्रवाई के बाद बजरंग पुनिया ने दिया आरोपों पर जवाब, मैंने कभी सैम्पल देने के लिए मना नहीं किया

Bajarn Puniya: भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने नाडा की कार्रवाई के बाद प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है और आरोपों को निराधार बताया है।

Image

बजरंग पूनिया (साभार-X)

Bajarn Puniya: भारत को ओलंपिक में मेडल दिलाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने नाडा की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और अपना पक्ष रखा। उन्होंने वीडियो में अपना पक्ष रखते हुए यह सफाई दी है कि उन्होंने कभी भी नाडा के अधिकारियों को सैम्पल देने से मना नहीं किया है।

पूनिया ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा 'मेरे बारे में जो डोप टेस्ट के लिए ख़बर आ रही है उसके लिये मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ !!! मैंने कभी भी नाडा अधिकारियों को sample देने से इनकार नहीं किया, मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे मुझे जवाब दें कि उन्होंने पहले मेरा sample लेने के लिए जो एक्सपायरी किट लाई थी, उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए या क्या कार्रवाई की उसका जवाब दे दीजिये और फिर मेरा डोप टेस्ट ले लीजिए। मेरे वकील विदुष सिंघनिया इस पत्र का जवाब समय अनुसार देंगे।

इससे पहले नाडा ने उन पर कार्रवाई करते हुए अस्थायी रुप से सस्पेंड कर दिया था। नाडा की ओर से यह आरोप है कि उन्होंने अपना सैम्पल देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि पूनिया भारत के स्टार रेसलर हैं। वह भारत के लिए तीन विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। इसके अलावा 65 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने नंबर वन की कुर्सी भी हासिल की थी। वह पहले भारतीय पहलवान बने थे जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।

End of Article