स्पोर्ट्स

ATP Rankings: सिनर ने शीर्ष पर अपनी बढ़त दोगुनी की, हार के बाद फ्रिट्ज भी पहुंचे टॉप-10 में

ATP Rankings: यूएस ओपन के पुरुष सिंगल्स टाइटल पर कब्जा जमाने वाले यानिक सिनर को एटीपी रैंकिंग में जबदस्त फायदा हुआ है। वे पहले से नंबर-1 खिलाड़ी थी। लेकिन टेलर फ्रिट्ज को शिकस्त देने के बाद वे अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिए हैं। उनको कुल 1820 अंक का फायदा हुआ है। वहीं, हार झेलने वाले टेलर फ्रिट्ज भी टॉप-10 में जगह बना ली है।

Image

यानिक सिनर। (फोटो- ATP Tour Twitter)

Photo : Twitter

ATP Rankings: यूएस ओपन के पुरुष चैम्पियन यानिक सिनर ने एटीपी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर अपनी बढ़त दोगुनी करने में सफल रहे जबकि उपविजेता टेलर फ्रिट्ज शीर्ष 10 में और महिला उप विजेता जेसिका पेगुला डब्ल्यूटीए रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची। पुरुष चैंपियन सिनर ने एटीपी रैंकिंग में जून पर शीर्ष पर पहुंचे थे। उन्होंन फ्रिट्ज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराकर अमेरिकी ओपन खिताब जीता। फिट्ज सातवें नंबर से शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे।

वहीं महिला चैंपियन आर्यना सबालेंका डब्ल्यूटीए रैंकिंग में इगा स्वियातेक के पीछे दूसरे नंबर पर रहीं। शनिवार को सबालेंका ने फाइनल में पेगुला पर 7-5, 7-5 की जीत दर्ज की थी। पिछले साल अमेरिकी ओपन में कोको गॉफ से हारकर उपविजेता रहने के बाद सबालेंका ने कुछ समय के लिए स्वियातेक को नंबर एक स्थान से हटा दिया था। सबालेंका ने 2024 में दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

नोवाक जोकोविच तीसरे राउंड में एलेक्सी पोपिरिन से पराजित होने के बाद रैंकिंग में दूसरे स्थान से चौथे स्थान पर खिसक गए। अलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे नंबर पर और उनके बाद कार्लोस अल्काराज तीसरे स्थान पर हैं। डेनियल मेदवेदेव पांचवें और एंड्री रूबलेव छठे स्थान पर बने हुए हैं।

ये खिलाड़ी हैं टॉप-10 में

एटीपी पुरुष सिंगल्स रैंकिंग पर नजर डालें तो 23 साल के यानिक सिनर पहले नंबर पर हैं। यूएस ओपन जीतने वाले यानिक सिनर को 1820 अंक का फायदा हुआ है। इसके साथ ही वे 11,180 अंक के साथ रैंकिंग में टॉप पर हैं। इसी तरह एलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे नंबर पर, कोर्लोस अल्कारेज तीसरे नंबर पर, नोवाक जोकोविच चौथे नंबर पर, डेनियन मेदवेदेव पांचवें नंबर पर, आंद्रे रुबलेव छठे नंबर पर, टेलर फ्रिट्ज सातवें नंबर पर, ह्यूबर्ट हर्काज आठवें नंबर पर, कैस्पर रूड नौंवें नंबर पर और ग्रिगोर दिमित्रोव 10वें नंबर पर हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article