खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के पूरे उपाय कर रही है सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 08:34 AM IST

Anurag Thakur on security of women players: खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करने का आश्वासन दिया है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के पूरे उपाय कर रही है सरकार

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकार महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये हरसंभव उपाय कर रही है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को जारी निर्देश में टीम के साथ एक महिला कोच का होना अनिवार्य कर दिया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "डोपिंग और महिला सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान खेलो इंडिया युवा खेलों और विश्वविद्यालय खेलों में शुरू किया गया।" उन्होंने यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर विश्व स्तरीय छह स्क्वाश कोर्ट के उद्घाटन समारोह से इतर ये बात कही। 

खेल मंत्री ने कहा, "महिला सुरक्षा को लेकर हमने दिशा निर्देश ही जारी नहीं किये हैं बल्कि इन्हें हर खिलाड़ी तक पहुंचायेंगे ताकि उनकी जानकारी में रहे और वे खुद की और अपनी गरिमा की रक्षा कर सकें।’’ हाल ही में दो महिला खिलाड़ियों ने कोचों द्वारा प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की थी।

End of Article