WIMBLEDON 2022: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में किया विजयी आगाज, नया रिकॉर्ड भी बनाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 09:32 PM IST

Wimbledon 2022, Novak Djokovic wins first match: सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच ने टेनिस के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मौजूदा संस्करण का अपना पहला मैच जीत लिया है।

WIMBLEDON 2022: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में किया विजयी आगाज, नया रिकॉर्ड भी बनाया
Photo Credit: AP

WIMBLEDON 2022: सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता हासिल सर्बिया के टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने विंबलडन 2022 की शुरुआत जीत के साथ की। जोकोविच ने हरी घास पर क्वोन सून-वू के खिलाफ चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का विजयी आगाज किया।

एटीपी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद नोवाक जोकोविच ने सेंटर कोर्ट में दो घंटे 27 मिनट तक चले पुरुष एकल मैच में कोरिया के सून-वू को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 शिकस्त दी। रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज कोरिया के खिलाड़ी ने तीन बार के गत विजेता को दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी। लेकिन अपना सातवां विम्बलडन खिताब जीतने उतरे जोकोविच ने इसके बाद सून-वू को वापसी का मौका नहीं दिया।

जोकोविज ने नया रिकॉर्ड भी बनाया

ऑल इंग्लैंड क्लब में जोकोविच की यह 80वीं जीत है और वह चारों ग्रैंड स्लैम में 80 या इससे अधिक मैच जीतने वाले पुरुष और महिला वर्ग के पहले खिलाड़ी हैं। महिला एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त औंस जब्योर और एलिसन रिस्के भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

अमेरिका की 28वीं वरीयता प्राप्त रिस्के ने स्विट्जरलैंड की यलेना इन-अलबोन को आसानी से 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। ट्यूनिशिया की जब्योर ने स्वीडन की क्वालीफायर खिलाड़ी मिर्जम ब्योर्कलुंड को एकतरफा मैच में 6-1, 6-3 से हराया।

End of Article