ISSF World Cup: मेहुली-तुषार निशानेबाजी विश्व कप में छाए, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 12:53 PM IST

Mehuli Ghosh and Shahu Tushar Mane in ISSF World Cup: मेहुली घोष और साहू तुषार माने ने निशानेबाजी विश्व कप में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।

ISSF World Cup: मेहुली-तुषार निशानेबाजी विश्व कप में छाए, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल

चांगवन: मेहुली घोष और साहू तुषार माने की जोड़ी ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। पलक और शिव नरवाल की जोड़ी ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्ले आफ में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

फॉर्म में चल रही मेहुली और तुषार की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में एस्टर मेसजारोस और इस्तवान पेन की हंगरी की जोड़ी को 17-13 से हराया। इजराइल की जोड़ी तीसरे जबकि चेक गणराज्य की जोड़ी चौथे स्थान पर रही। 

सीनियर स्तर पर तुषार का भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है जबकि मेहुली ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मेहुली ने इससे पहले काठमांडू में 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

मिश्रित एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक और शिव की जोड़ी ने इरिना लोकतियोनोवा और वालेरी रकीमझान की कजाखस्तान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से शिकस्त दी। भारत अब दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में सर्बिया के बाद दूसरे स्थान पर चल रहा है।

End of Article