ऑस्ट्रेलियन ओपनः इस हरकत के लिए मेदवेदेव को मिली सजा, देना होगा 12 हजार डॉलर का जुर्माना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 07:33 PM IST

Daniil Medvedev fined for misbehaviour with umpire, Australian Open 2022: ऑस्ट्रेलियन ओपन मैच के दौरान आपा खोने के बाद अंपायर पर चिल्लाने और अपशब्द कहने के लिए डेनियल मेदवेदेव पर लगा जुर्माना।

ऑस्ट्रेलियन ओपनः इस हरकत के लिए मेदवेदेव को मिली सजा, देना होगा 12 हजार डॉलर का जुर्माना

विश्व के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भड़कने के लिए 12 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। चार सेट की जीत के दौरान, मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन ने चेयर अंपायर जैम कैंपिस्टल पर चिल्लाते हुए अपशब्द कहे।

इसे लेकर टेनिस ऑस्ट्रेलिया (टीए) ने उन पर दो अलग-अलग मामलों में 12 हजार अमरीकी डालर का जुर्माना लगाया है। स्टफ डॉट को डॉट एनजेड के अनुसार, "नडाल के साथ क्वार्टरफाइनल कनाडा के डेनिस शापोवालोव की हार में दो अलग-अलग अपराधों के लिए कुल 8 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। वहीं मेदवेदेव का जुर्माना टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।"

फोर्ब्स के अनुसार, मेदवेदेव ने 2021 में लगभग 14 मिलियन अमरीकी डालर की कमाई की, जिसमें नोवाक जोकोविच के खिलाफ अपनी जीत के बाद यूएस ओपन खिताब जीतने से एक बड़ा हिस्सा आया। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) के अनुसार उनकी कुल कमाई 22 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक आंकी गई है। रूसी खिलाड़ी अगले ग्रैंड स्लैम इवेंट में अपने पहले खिताब जीतने को लेकर तैयार है।

End of Article