CWG 2022 Para Table Tennis: भाविना पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, सोनलबेन ने मिला कांस्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 06:22 AM IST

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले भाविना बेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

CWG 2022 Para Table Tennis: भाविना पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, सोनलबेन ने मिला कांस्य
Photo Credit: Twitter

बर्मिंघम: टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ वर्ग में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। भाविना ने फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी। इससे पहले चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।

पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5’ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली। 

भाविना ने दिलाया भारत को 13वां गोल्ड
भाविना पटेल के स्वर्ण पदक की बदौलत भारत की 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की संख्या 13 हो गई। भारत पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में 13 गोल्ड, 11 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ कुल 40 पदक हो गए हैं। रविवार को पदकों की संख्या में बड़ा इजाफा बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और क्रिकेट से होने की संभावना है। 
 

End of Article