CWG 2022: दिव्या काकरान ने महज तीस सेकेंड में जीता कांस्य पदक, कुश्ती में मिला पांचवां पदक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 12:20 AM IST

भारत की 22 वर्षीय महिला पहलवान दिव्या काकरान ने शुक्रवार को अपनी विरोधी पहलवान को महज 30 सेकेंड में पटखनी देकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।

CWG 2022: दिव्या काकरान ने महज तीस सेकेंड में जीता कांस्य पदक, कुश्ती में मिला पांचवां पदक

बर्मिंघम: भारत की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान ने पिन फॉल से जरिए अपनी प्रतिद्वंद्वी टोंगा की टाइगर लिली को महज 30 सेकेंड़ में मात देकर महिलाओं की 68 किग्रा भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। चाल साल पहले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी दिव्या ने कांस्य पदक जीता था। 

रेपचेज के जरिए ब्रांज मेडल मैच तक पहुंची दिव्या ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और 30 सेकेंड के अंदर टाइगर लिली के दोनों कंधे मैच पर छुआ दिए और अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। 

कुश्ती में भारत ने जीता पांचवां पदक 
भारत का यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवां पदक है। इसके पहले भारत के लिए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंशू मलिक ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत के 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की संख्या कुल 25 हो गई है। जिसमें 9 गोल्ड, 8 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत स्कॉटलैंड को पीछे छोड़कर पदक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गया है। 


End of Article