स्पोर्ट्स

अनुराग ठाकुर नहीं लड़ पाएंगे बॉक्सिंग फेडेरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव, जांच समिति ने घोषित किया अयोग्य

पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे उन्हें उन्हें 21 अगस्त को होने वाले चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जानिए क्या है वजब?

Image

अनुराग ठाकुर(फोटो क्रेडिट @ianuragthakur X)

नई दिल्ली: पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया और 21 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिए बुधवार को जारी निर्वाचक मंडल से उनका नाम हटा दिया गया। हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ (एचपीबीए) ने ठाकुर और इसके अध्यक्ष राजेश भंडारी को आम सालाना बैठक (एजीएम) के लिए अपने दो प्रतिनिधियों के रूप में नामित किया था। बैठक का मुख्य एजेंडा 2025-2029 के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव कराना है। हालांकि बीएफआई की अंतरिम समिति ने जांच के बाद 66 सदस्यीय निर्वाचक मंडल जारी किया जिसमें ठाकुर का नाम शामिल नहीं था। अप्रैल में विश्व मुक्केबाजी ने महासंघ के दैनिक कार्यों की देखरेख के लिए अंतरिम समिति गठित की थी।

फैरुज मोहम्मद की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति के अनुसार ठाकुर का नामांकन ‘विश्व मुक्केबाजी द्वारा अनुमोदित बीएफआई के संविधान के अनुच्छेद 20 (तीन) और (सात) का उल्लंघन’ है। विश्व मुक्केबाजी द्वारा 18 मई को अनुमोदित संशोधित बीएफआई संविधान के अनुसार अनुच्छेद (तीन) में कहा गया है कि आम परिषद की बैठक में भाग लेने वाला नामित व्यक्ति 'बीएफआई को विधिवत सूचित किए गए और बीएफआई पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होने वाली चुनावी वार्षिक आम बैठक के दौरान राज्य के सदस्य संघ का निर्वाचित सदस्य होगा।'

ठाकुर एचपीबीए के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं और 28 मार्च को होने वाले चुनावों से पहले भी इसी आधार पर उनका नामांकन खारिज किया जा चुका है। उस समय अयोग्यता तत्कालीन बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा जारी एक कार्यालय निर्देश पर आधारित थी। वह प्रावधान अब औपचारिक रूप से संशोधित संविधान का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद (सात) उन व्यक्तियों को अयोग्य घोषित करता है जो'सरकारी कर्मचारी हैं या कोई सार्वजनिक पद पर हैं' और ठाकुर हिमाचल प्रदेश से वर्तमान सांसद हैं। इसी तरह दिल्ली एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के रोहित जैनेंद्र जैन का नामांकन भी संशोधित संविधान के अनुच्छेद (तीन) का उल्लंघन करने के कारण खारिज कर दिया गया।

इस हफ्ते के शुरू में एचपीबीए अध्यक्ष भंडारी ने दावा किया कि उन्होंने कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बिना अंतरिम समिति द्वारा किए गए संवैधानिक संशोधनों की वैधता को चुनौती देते हुए एक नया मुकदमा दायर किया है। बीएफआई के पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल दो फरवरी को समाप्त हो गया था। चुनाव पहले 28 मार्च को कराए जाने थे लेकिन कई कानूनी विवादों के कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। विश्व मुक्केबाजी ने चुनाव पूरा करने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके