स्पोर्ट्स

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मारकेज ने दिया पद से इस्तीफा, हो रही थी आलोचना

भारतीय फुटबॉल टीम को हेड कोच मनोले मारकेज ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ ‘आपसी सहमति’ के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से उनकी हो रही थी आलोचना।

Image

मनोलो मारक्वेज (IAFF X)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने बुधवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ ‘आपसी सहमति’ पर पहुंचने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने यहां बैठक में मारक्वेज को पदमुक्त करने पर सहमति जताई क्योंकि उन्होंने अपने अनुबंध में एक साल बाकी रहने के बावजूद ऐसा करने की इच्छा जताई थी।

एआईएफएफ के उप महासचिव के सत्यनारायण ने पीटीआई को बताया,'एआईएफएफ और मनोलो ने दोनों पक्षों पर कोई वित्तीय प्रभाव डाले बिना आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसलिए उन्हें भारत के कोच के पद से मुक्त कर दिया गया है। एआईएफएफ जल्द ही मुख्य कोच के पद के लिए विज्ञापन देगा।' मारक्वेज को जून 2024 में दो साल के कार्यकाल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में भारत ने अपने पिछले आठ मैच में केवल एक जीत दर्ज की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article