अध्यात्म

Vivah Upay 2023: प्रेम विवाह की सभी अड़चने दूर कर देगा नए साल का पहला सोमवार, करें ये आसान उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 11:24 PM IST

Vivah Upay 2023: नए साल का पहला सोमवार 2 जनवरी 2023 को पड़ रहा है। इसी दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी भी है। जिससे यह दिन शुभ फल देने वाला है। ज्‍योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजा करने से विवाह संबंधी हर परेशानियां दूर हो जाती हैं। इससे जल्‍द ही विवाह का योग बनता है।

Image

नए साल के पहले सोमवार पर करें ये उपाय, दूर होंगी विवाह की अड़चने

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार के साथ शुक्ल पक्ष की एकादशी भी
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से लाभकारी
  • उपायों से विवाह संबंधी हर परेशानियां होंगी दूर

Vivah Upay 2023: नए साल 2023 का पहला सोमवार 2 जनवरी को है। इसी दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी भी पड़ रही है। इसलिए ज्‍योतिष में साल की शुरुआत को शुभ माना जा रहा है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है। भक्‍त अगर सच्चे मन से इनकी भक्ति करे तो यह सभी जीवों की मनोरथ पूरी करते हैं। जिन जातकों के विवाह में अड़चने आ रही है, वे अपनी पसंद के जीवनसाथी को पाने के लिए सोमवार यानी 2 जनवरी को शिव जी से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं। मान्यता है इससे विवाह में आ रही सभी बाधाएं खत्म होगी और शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। आइए जानते हैं साल 2023 में पहले सोमवार पर क्‍या उपाय करें।

कन्या के विवाह में देरी

अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही तो वह साल के पहले सोमवार यानी 2 जनवरी को माता पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान और शिव जी को सफेद पुष्प अर्पित करें। साथ ही 108 बार ‘ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है इस उपाय से जल्द उत्तम विवाह का योग बनेगा।

लड़कों के शादी में अड़चन

अगर किसी लड़के के विवाह में अड़चन आ रही है, तो वह‍ नए साल के पहले सोमवार पर प्रदोष काल में केसरयुक्त दूध से भगवान शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर अक्षत और नागकेसर का फूल चढ़ाने के साथ 'ह्रीं ह्रीं गिरिजा पतये शिवशंकराय ह्रीं ह्रीं' मंत्र का एक जाप करें। मान्‍यता है कि, इससे शादी अड़चने दूर होती हैं।

प्रेम विवाह के लिए

अपनी पसंद की युवती-युवक से शादी करने के लिए भी नए साल के पहले सोमवार को उपाय किया जा सकता है। सोमवार के दिन गंगाजल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के साथ 108 बेलपत्र पर चंदन से श्री राम लिखकर अर्पित करें। इसके साथ माता पार्वती को भी सुहाग की समाग्री अर्पित करें। इसके अलावा शिव पार्वती के मध्य लाल रंग की मौली से गठजोड़ बांधकर प्रेम विवाह का योग बनाने की प्रार्थना करें। मान्‍यता है कि , इस उपाय से सारी परिस्थितियों आपकी तरफ मोड़ जाएंगी और आप जल्‍द ही प्रेम विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article