अध्यात्म

Mahashivratri 2023: विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करेंगे महादेव, सिर्फ एक मंत्र का करें जाप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 09:26 PM IST

Mahashivratri 2023: धार्मिक मान्यता है कि शिव की आराधना से विवाहितों को सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है और अविवाहितों के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। विशेष रूप से महाशिवरात्रि के दिन महादेव और पार्वती पूजन से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं क्या उपाय करने से शादी जल्द हो सकती है।

Image

Mahashivratri 2023: विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करेंगे महादेव, सिर्फ एक मंत्र का करें जाप

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव की अराधना से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
  • शिव की अराधना से विवाहितों को सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है और अविवाहितों के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • सही समय और आयु में विवाह किसी के लिए परम सौभाग्य है।


Mahashivratri 2023: सही समय और आयु में विवाह किसी के लिए परम सौभाग्य है। शनिदेव के नकारात्मक प्रभाव के कारण विवाह में विलंब और रुकावट आती हैं। शिव की अराधना से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। धार्मिक मान्यता है कि शिव की अराधना से विवाहितों को सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है और अविवाहितों के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। विशेष रूप से महाशिवरात्रि के दिन महादेव और पार्वती पूजन से विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में वर्णन के अनुसार फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी को शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन विधि विधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं-

धारण करें श्वेत वस्त्र

सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है। इस दिन महादेव को प्रिय श्वेत वस्त्र धारण कर शिव की पूजा करनी चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन स्वच्छ और श्वेत वस्त्र धारण करें। सबसे पहले आचमन कर व्रत का संकल्प करें और फिर विधि विधान से पूजा करें।

करें मंत्र का जाप

महादेव को प्रसन्न करने के लिए जल में गंगाजल, बेलपत्र, सफेद फूल और काले तिल को डालकर शिवलिंग को अर्घ्य दें। इसके बाद कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके पश्चात जल में शहद व सुगंध का मिलाकर अर्घ्य दें। इस दौरान लड़कियां इस मंत्र का जाप करें-

ओम सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा

और लड़के इस मंत्र का जाप करें-

ओम सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा

पत्नी महोरमा देहि मनोवृताहुसारिणीम

तारिणी दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम

इसके बाद विधिविधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा, आरती अर्चना कर महावेव के समक्ष शीघ्र विवाह की कामना करें।

ये उपाय भी करें

  • घर में स्फटिक के शिवलिंग की स्थापना करें व नियमित पूजन करें।
  • सावन माह के प्रथम दिवस को घर में पूजा स्थल पर शिव व पार्वती को स्थापित करें।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article