अध्यात्म

प्रियंका चोपड़ा पर्स में क्यों रखती हैं काला धागा और हनुमान चालीसा, संस्कृति से जुड़ाव की अनोखी मिसाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिल से एकदम देसी हैं। जी हां हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपने पर्स में हमेशा काला धागा और हनुमान चालीसा रखती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यता क्या है?

Image

पर्स में क्या रखती हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra: ग्लैमर और ग्लोबल पहचान के बीच अपनी जड़ों से जुड़ा रखना आसान नहीं होता। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार होने के बाद भी अपनी देसी पहचान (Priyanka Chopra Lifestyle) को सहेज कर रखा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली प्रियंका आज भले ही अमेरिका में रहती हों, लेकिन उनके दिल में भारत और उसकी परंपराएं अब भी उतनी ही गहराई से बसी हुई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें साझा कीं, जो उनके भारतीय संस्कारों के प्रति लगाव को साफ तौर पर दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि वह जब भी कहीं ट्रैवल करती हैं, तो अपने हैंडबैग में कुछ खास चीजें हमेशा रखती हैं, और ये चीजें सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि उनके विश्वास और परंपरा का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं प्रियंका के पर्स में क्या होता है?

आस्था से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें

प्रियंका ने बताया कि उनके बैग में हमेशा हनुमान चालीसा की एक छोटी किताब रहती है। यह उनके लिए सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक तरह का मानसिक सहारा भी है। उनका मानना है कि यह उन्हें हर सफर में सुरक्षा और आत्मविश्वास देती है। भले ही वह इसे रोज न पढ़ पाएं, लेकिन कोशिश जरूर करती हैं कि नियमित रूप से इससे जुड़ी रहें।

इसके साथ ही वह काला धागा भी अपने पास रखती हैं। भारतीय परंपरा में काला धागा बुरी नजर से बचाने का प्रतीक माना जाता है, और प्रियंका भी इसे अपनी सुरक्षा का एक अहम हिस्सा मानती हैं। उनके लिए यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि बचपन से जुड़ी एक आस्था है, जिसे उन्होंने आज तक नहीं छोड़ा है।

काला धागा रखने का धार्मिक महत्व

भारतीय संस्कृति में काला धागा “नजर दोष” से बचाने का एक प्रभावी उपाय माना जाता है। मान्यता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर समाहित कर लेता है और व्यक्ति को बुरी नजर या अनिष्ट से बचाता है।

  • इसे पहनने या साथ रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • कई लोग इसे “नजर बट्टू” के रूप में मानते हैं, जो जीवन में आने वाली बाधाओं को कम करता है।
  • धार्मिक मान्यता है कि पर्स में रखने से यह आपकी हर यात्रा और दिनचर्या में सुरक्षा कवच की तरह साथ रहता है।

हनुमान चालीसा का धार्मिक महत्व

हनुमान चालीसा भगवान महावीर हनुमान की स्तुति में रचित एक पवित्र स्तोत्र है, जिसे अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है।

  • इसका पाठ भय, तनाव और नकारात्मक विचारों को दूर करने में सहायक माना जाता है।
  • यह मानसिक शांति और आत्मबल प्रदान करता है।
  • मान्यता है कि इसे अपने पास रखने या पढ़ने से अदृश्य बाधाओं और संकटों से रक्षा होती है।
  • यात्रा के दौरान इसे साथ रखना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सुरक्षा और विश्वास का एहसास देता है।

प्रियंका चोपड़ा की यह जीवनशैली आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मजबूत संदेश है कि चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आपको एक अलग पहचान देता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article