अध्यात्म

काशी विश्वनाथ मंदिर पर दिखा सफेद उल्लू, क्यों माना जाता है इसको शुभ, देता है ये संकेत

White Owl in Hindu Mythology : काशी विश्वनाथ का मंदिर अपने पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है। लेकिन ये मंदिर हाल ही में एक खास घटना के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां हाल ही में विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर सफेद उल्लू दिखना काफी शुभ संकेत माना जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

white Owl In kashi Vishwanath temple (Photo - Insta/vishwarajbhushan)

White Owl in Hindu Mythology : वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर केवल धार्मिक आस्था का ही केंद्र नहीं है। बल्कि यहां रोज होने वाले चमत्कार भी लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे लोग शुभ संकेत मानते हैं। हाल ही एक ऐसा ही चमत्कार विश्वनाथ मंदिर से सामने आया है कि जिसमें मंदिर परिसर में सफेद उल्लू दिखाई दिया है। हिंदू धर्मिक मान्यता और पुराणों में उल्लू को शुभ माना गया है। वहीं सफेद उल्लू का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन भी कहा गया है, यही कारण है कि इसके दर्शन को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक समझा जाता है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ये खबर साझा की। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

उल्लू का धार्मिक महत्व

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन कहा जाता है। मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस स्थान पर उल्लू दिखाई दे, वहां लक्ष्मी जी की भरपूर कृपा होती है। खासकर सफेद उल्लू को देखना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दुर्लभ होता है। यही कारण है कि विश्वनाथ मंदिर पर उल्लू का दिखना बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है।

सफेद उल्लू दिखने के संकेत

उल्लू आमतौर पर रात में दिखाई देते हैं, और ज्यादातर काले रंग के होते हैं। वहीं सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ये काफी दुर्लभ होते हैं। भगवान विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना लाखों लोग पहुंचते हैं। इसलिए लोगों का मानना है कि भगवान के मंदिर के शिखर पर सफेद उल्लू का दिखना बताता है कि काशी की भूमि पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी हुई है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article