अध्यात्म

भूलकर भी सोना न पहनें इन 6 राशियों के लोग, दुर्भाग्य के बनते हैं योग

Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि वालों को सोना पहनना भारी पड़ सकता है। दरअसल सोने को गुरु से संबंधित माना जाता है। ऐसे में जिन राशियों के स्वामी गुरु राशि वालों को सोने का कोई भी आभूषण पहनने से लाइफ में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Image

gold jewelry

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में धातुओं और रत्नों का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि ये ग्रहों की ऊर्जा से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। सोना, जिसे स्वर्ण के नाम से भी जाना जाता है, गुरु ग्रह (बृहस्पति) का प्रतीक है। गुरु ग्रह को ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। कई लोग सोने के आभूषण पहनते हैं, लेकिन सभी के लिए सोना पहनना शुभ हो, ऐसा आवश्यक नहीं है।

कई ऐसी राशियां भी हैं, जिनके लिए सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इन राशियों के लोग अगर सोने का कोई भी आभूषण धारण करते हैं तो ग्रहों की ऊर्जा में टकराव हो सकता है। इसके चलते आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य समस्याएं या मानसिक तनाव जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सोना पहनने से पहले कुंडली का विश्लेषण करना अत्यंत आवश्यक है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सौंदर्य, विलासिता और प्रेम के कारक हैं। ज्योतिष में शुक्र और गुरु को एक दूसरे का मित्र नहीं माना जाता है क्योंकि दोनों की ऊर्जा अलग-अलग दिशाओं में कार्य करती है। सोना गुरु ग्रह से संबंधित हैं। इस कारण इसको पहनने से वृषभ राशि में शुक्र की ऊर्जा को कमजोर पड़ सकती है। इससे वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है।

आपकी लाइफ में अनावश्यक खर्च या इंवेस्टमेंट से नुकसान होने की आशंका रहेगी। वहीं, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी इन राशि वालों के अंदर सोना पहनने से त्वचा संबंधी समस्याएं या हार्मोनल असंतुलन की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा, वैवाहिक जीवन या लव रिलेशनशिप्स में तनाव उत्पन्न हो सकता है, क्योंकि शुक्र की कमजोर स्थिति रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस कारण वृषभ राशि वालों को सोने के बजाय चांदी, हीरा या अन्य शुक्र अनुकूल धातु पहननी चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, संवाद और तर्कशक्ति का कारक है। बुध और गुरु के बीच तटस्थ संबंध हैं, लेकिन यदि कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में है तो सोना पहनना मिथुन राशि वालों के लिए हानिकारक हो सकता है। सोना धारण करने से आपकी बौद्धिक क्षमता और संवाद शक्ति प्रभावित हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप व्यापारिक निर्णयों में गलतियां या संचार में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

आर्थिक दृष्टिकोण से सोना पहनने से धन हानि या अनियोजित खर्च का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे चिंता, अनिद्रा या मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मिथुन राशि के लोगों को अपनी तार्किक और बौद्धिक क्षमता को बनाए रखने के लिए सोने के बजाय पन्ना, चांदी या प्लेटिनम जैसी धातुओं का उपयोग करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि भी बुध की ही राशि हैऔर इस राशि के लिए भी सोना पहनना अनुकूल नहीं माना जाता है। गुरु और बुध की ऊर्जा में टकराव के कारण सोना धारण करने से कन्या राशि वालों की विश्लेषणात्मक क्षमता और कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है। आर्थिक रूप से भी सोना पहनने से अनावश्यक खर्च या नौकरी में अस्थिरता की स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन तंत्र, त्वचा या नर्वस सिस्टम से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर कुंडली में गुरु नीच या कमजोर स्थिति में है तो सोना पहनने से चोरी या संपत्ति की हानि का जोखिम भी बढ़ सकता है। कन्या राशि के लोगों को अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता को बनाए रखने के लिए सोने के बजाय बुध अनुकूल धातु जैसे चांदी या पन्ना रत्न धारण करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लिए भी सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता है। सोना गुरु की ऊर्जा को बढ़ाता है, जो तुला राशि के संतुलन, सौंदर्य और कूटनीति की प्राकृतिक विशेषताओं को प्रभावित कर सकता है। इससे रिश्तों में तनाव, निर्णय लेने में कठिनाई या साझेदारी में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से, निवेश या व्यापार में हानि का जोखिम रहता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से, सोना पहनने से किडनी या हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तुला राशि के लोग अपनी कूटनीतिक और सामाजिक क्षमता को बनाए रखने के लिए सोने के बजाय हीरा, चांदी या अन्य सफेद धातुओं का उपयोग कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जो गुरु के शत्रु हैं। सोना पहनने से मकर राशि में शनि की ऊर्जा कमजोर हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप करियर में देरी, बाधाएं या मेहनत का अपेक्षित फल न मिलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आर्थिक दृष्टिकोण से, अनावश्यक खर्च या वित्तीय अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से जोड़ों, हड्डियों या दांतों से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। मकर राशि के लोग अपनी अनुशासन और धैर्य की विशेषता को बनाए रखने के लिए सोने के बजाय नीला नीलम, लोहा या स्टील जैसी शनि अनुकूल धातु पहनें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि भी शनि के अधीन है और इस राशि के लिए भी सोना पहनना अनुकूल नहीं है। गुरु और शनि की विरोधी प्रकृति के कारण सोना धारण करने से कुंभ राशि वालों की स्वतंत्रता, नवाचार और सामाजिक सक्रियता प्रभावित हो सकती है।

आर्थिक रूप से अप्रत्याशित हानि या निवेश में नुकसान का जोखिम रहता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, सर्कुलेटरी सिस्टम, नसों या तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कुंभ राशि के जातकों को अपनी बौद्धिक और सामाजिक क्षमता को बनाए रखने के लिए सोने के बजाय नीला नीलम, स्टील या अन्य शनि अनुकूल धातु का उपयोग करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article