अध्यात्म

Holi in Mahakal: महाकालेश्वर में 6 मार्च को होगा होलिका दहन, 7 को बाबा को लगेगा हर्बल गुलाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 05:20 PM IST

Holi In Mahakal 2023: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में इस साल 6 मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं, 7 मार्च की सुबह महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित कर मंदिर में होली खेलने की शुरुआत होगी।

Image

Holi in Mahakal

Holi In Mahakal 2023: देश में सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में मनाए जाते हैं। इसी तरह होली भी महाकाल के आंगन में एक दिन पहले मनाया जाता है। पर तिथियों में उतार-चढ़ाव होने के कारण इसबार दो दिन पहले ही बाबा के दरबार में होली खेली जाएगी। ग्वालियर पंचांग के अनुसार, 6 मार्च की शाम को विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 7 मार्च की सुबह बाबा का हर्बल गुलाल से श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद देश भर में रंगो का उत्सव मनाया जाएगा।

6 मार्च की रात को होगा होलिका दहन

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास ने जानकारी दी कि इस बार भद्राकाल बीतने के कारण 6 मार्च को ही गोधूलि बेला में होलिका पूजन का आयोजन होगा। भद्रा का प्रभाव 7 मार्च को होने के कारण सूर्योदय से पहले ही मंदिर में होलिका दहन किया जाएगा। मंदिर में संध्या आरती के बाद पुजारी, पुरोहित परिवार की महिलाएं और श्रद्धालु मंत्रोचार के साथ होलिका का पूजन करेंगे। इसके बाद होलिका दहन होगा।

7 मार्च को बाबा होंगे रंगों से सराबोर

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सबसे पहले 6 मार्च को प्रदोषकाल के दौरान होलिका दहन किया जाएगा। फिर 7 मार्च की सुबह चार बजे पुजारी भस्म आरती के समय बाबा को हर्बल गुलाल लगाकर इस रंगोत्सव की शुरूआत करेंगे। इसके बाद शहरवासी रंग पर्व धूम-धाम से मनाएंगे।

मंदिर में ग्वालियर पंचांग से मनाए जाते हैं पर्व

पंडित महेश पुजारी ने बताया कि मंदिर में सभी त्यौहार ग्वालियर पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि फाल्गुन पूर्णिमा पर प्रदोषकाल में होलिका पूजन और दहन का विधान है। संयोगवस 6 मार्च की शाम को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि पड़ रहा है, इसलिए महाकाल मंदिर में 6 मार्च की शाम ही होलिका पूजन और दहन होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article