अध्यात्म

Mathura Vrindavan Holi Calendar 2023: विश्व प्रसिद्ध है बरसाना की लट्ठमार होली, जानें ब्रज के रंगोत्सव का पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 10:32 AM IST

Mathura Vrindavan Holi Calendar 2023: मथुरा में 28 फरवरी से होली का त्योहार शुरू होने जा रहा है होली की शुरुआत बरसाना की लट्ठमार होली से होती है।

Image

Holi 2023 Vrindavan-Mathura Schedule: जानें ब्रज के रंगोत्सव का पूरा कार्यक्रम

Mathura Vrindavan Holi Calendar 2023: कहते हैं मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली नहीं खेली तो आपने कभी होली ही नहीं खेली। यहां की होली विश्व प्रसिद्ध होती है। दूर दूर से लोग मथुरा वृंदावन होली खेलने आते हैं। कहते हैं कि होली के दिन यहां हर ग्वाला कान्हा होता है और हर गोपी राधा बन जाती है। यहां एक सप्ताह तक होली का त्योहार मनाया जाता है। अलग अलग प्रकार से होली खेली जाती है। मथुरा , वृंदावन और बरसाना में लड्डू होली, फूलों की होली, लट्ठमार होली खेली जाती है। होली पर यहां का नजारा देखते ही बनता है। मथुरा में 28 फरवरी से होली का त्योहार शुरू होने जा रहा है होली की शुरुआत बरसाना की लट्ठमार होली से होती है इसके साथ ये 8 मार्च तक अलग अलग प्रकार की होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं होली का पूरा कैलेंडर।

होली 2023 । Holi 2023

होली चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन एक दिन पहले 7 मार्च को होगा।मथुरा में होली 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसी दिन से होलाष्टक भी शुरू हो रहे हैं । यह पूरे 8 दिन होली तक चलेंगे ।आइए जानते है होली की पूरी लिस्ट।

27 मार्च 2023 को लड्डू होली

बरसाना में इस दिन लड्डू होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग एक दूसरे पर लड्डू फेंकते है । माना जाता है कि इससे लोगों में मिठास बनी रहती है । सभी लोग इक्कठा होकर एक दूसरे पर लड्डू बरसाते हैं।

28 मार्च 2023 को लट्ठमार होली

फाल्गुन मास की नवमी के दिन बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी। इस दिन महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं और पुरुष ढाल से अपनी रक्षा करते हैं।

01 मार्च 2023 को नंदगांव की लट्ठमार होली

कान्हा की जन्म नगरी नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाएगी ।

03 मार्च 2023 को रंगभरी एकादशी , मथुरा की होली

फाल्गुन मास की एकादशी को आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है । इसी दिन भगवान शिव और पार्वती देव नगरी काशी गए थे इस खुशी में होली खेली जाती है साथ ही एकादशी पर मथुरा में भी होली खेली जाएगी।

04 मार्च 2023 गोकुल की छड़ीमार होली

द्वादशी के दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी । इस दिन महिलाएं छड़ी से पुरुषों को पीटती हैं।

06 मार्च 2023 ब्रज में होलिका दहन

ब्रज में इस दिन होलिका दहन किया जाएगा।

07 मार्च 2023 को होलिका दहन

इस दिन पूरे भारत में होलिका दहन किया जाएगा।

08 मार्च 2023 को नंदगांव हुरंगा और दाऊजी का हुरंगा

होलिका दहन के अगले दिन दुलहंडी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन नंदगांव में दाऊजी का हुरंगा होली खेली जाती है । इसमें नंदगांव में महिलाएं पुरुषों के साथ होली खेलती हैं।

12 मार्च 2023 रंग पंचमी

चैत्र मास की पंचमी के दिन रंग पंचमी मनाई जाएगी । मान्यता है कि इस दिन सभी देवी देवता पृथ्वी पर आकर होली खेलते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article