Weekly Rashifal (16 To 22 June 2025): इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। कर्क, मकर व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या, तुला व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--
साप्ताहिक राशिफल (16 To 22 June 2025)
मेष- इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष- इस सप्ताह गुरु व बुधवार के बाद चन्द्रमा रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मिथुन- बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।
कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में हैं। मंगल व शुक्र शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।
सिंह- राशि स्वामी सूर्य मिथुन व गुरु मिथुन में होकर इस सप्ताह इस राशि वाले लोगों को मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का कुम्भ गोचर मंगलवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन उड़द दान करते रहें।
कन्या-सप्तम गुरु शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।
तुला-इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व सूर्य का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के कुम्भ मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर व शनि मीन में है। राशि स्वामी मंगल शुभ है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। मित्रों से लाभ संभावित है।
धनु- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा द्वितीय -शनि चतुर्थ आत्मबल को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा कुम्भ में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व लाल रंग शुभ है।
मकर- चन्द्रमा- इसी राशि में व गुरु खष्ठम हैं।खष्ठम सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शुक्र भी अनुकूल हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ-गुरु मिथुन व सोमवार से चन्द्रमा शनि इसी राशि में रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद मंगल व चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ कराएगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन-सोमवार से चन्द्रमा द्वादश व गुरु अब इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें व भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
