अध्यात्म

15 जून से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा जबरदस्त लाभ

Surya Rashi Parivartan 2025 Effects: आज 15 जून 2025 को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर सूर्य देव ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के इस राशि में गोचर शुरू करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Surya Rashi Parivartan 2025 Effects

Surya Rashi Parivartan 2025 Effects: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 1 महीने का समय लगता है। 15 जून 2025 को सूर्य देव ने अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में सूर्य का प्रवेश बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। करियर के लिए सुनहरा समय रहेगा। जानिए ये कौन सी शुभ राशियां हैं जिन्हें सूर्य गोचर से खूब लाभ प्राप्त होगा।

मेष राशि: पैसों की नहीं रहेगी कमी

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ साबित होगा। आपकी निर्णय लेने की योग्यता में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। आप शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड जैसी जगहों पर निवेश से खूब लाभ प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि: नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर आपके लिए कई अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिलने के योग है। इस समय आप प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इस अवधि में आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पैतृक संपत्ति या कोई आर्थिक लाभ मिलने के भी योग बनेंगे।

कन्या राशि: विदेश में नौकरी पाने का सपना हो सकता है पूरा

कन्या राशि वालों के लिए ये गोचर करियर और विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको विदेश में नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश जाकर बसने या काम करने के योग बन सकते हैं। इस समय अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं। इस दौरान आपके अंदर नई और चतुर आइडियाडज की कोई कमी नहीं रहेगी। आर्थिक रूप से भी यह समय विकास के संकेत दे रहा है। यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article