अध्यात्म

Weekly Rashifal, 9 October To 15 October 2022: मिथुन, मकर समेत इन राशियों की इस सप्ताह चमकेगी किस्मत, धन प्राप्ति के प्रबल आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:02 PM IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 9 October To 15 October 2022: इस सप्ताह मेष, मिथुन, वृष, कर्क राशि वालों की जिंदगी में आएंगे अहम बदलाव, जानें बाकियों का हाल।

Image

Weekly Rashifal (9 October To 15 October 2022): साप्ताहिक राशिफल 2022

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 9 October To 15 October 2022: सुजीत जी महाराज- इस सप्ताह सूर्य शुक्र व बुध कन्या राशि में,केतु तुला में, शनि मकर, गुरु मीन राशि में, मङ्गल वृष तथा चन्द्रमा मीन में गोचर कर रहे हैं। सप्ताहं के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व धनु के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कन्या व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। किसी निर्जन स्थान या शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। घर में तुलसी सभी को ऐश्वर्य देती हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल...

मेष- इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे व प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कन्या व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष- इस सप्ताह का चन्द्रमा सोमवार के बाद मङ्गल प्रधान मेष का होकर रियल स्टेट व आईटी फील्ड के लिए सुखद है तथा इस राशि से पँचम गोचर करता सूर्य संतान को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।उड़द का दान करें।

मिथुन- आपके संतान लिए यह सप्ताह बड़ा लाभ देने वाला है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व कर्म भाव का चन्द्रमा शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय में नवीन कार्य अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- मङ्गल एकादश हैं।इस वीक सोमवार के बाद राशि का स्वामी चन्द्रमा दशम फिर गुरुवार को एकादश रहेंगे। परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व मित्र सूर्य के बीज मंत्र का जप करें व सूर्य उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्रमा मेष फिर बुधवार से वृष का होगा। व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। शुक्र व चन्द्र गोचर बुधवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दान पुण्य करते रहें। प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना अवश्य करें।

कन्या- छात्रों के लिए बहुत बेहतर सप्ताह रहेगा। प्रतिदिन माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद लें। गुरुवार को मन्दिर में विष्णु जी की 04 परिक्रमा भी करें। रुके धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है।बुधवार व शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है।रुका धन मिल सकता है।शनिवार को तिल का दान करें।

तुला- इस सप्ताह सोमवार तक जांब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।गुरु व चन्द्रमा जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वृष का मङ्गल राशि से अष्टम रियल स्टेट फील्ड को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।पीला व लाल रंग शुभ है।

वृश्चिक- सप्तम मंगल जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब कर सकता है। मीन का गुरु अनुकूल हैं।बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जाँब में प्रगति के लिए अरण्यकाण्ड का नियमित पाठ करें।निर्जन स्थान पर पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।

धनु- मङ्गल खष्ठम है। इस वीक सोमवार के बाद मेष के फिर वृष के चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार तक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मंगलवार को मसूर व फल का दान करें।

मकर- मङ्गल पँचम व गुरु तृतीय जाँब के लिए बहुत शुभ हैं।शनि इसी राशि में वक्री हैं व शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब के लिए मंगलमय है। सूर्य नवम यानी भाग्यभाव में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। छात्र उन्नति करेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें।बुधवार को उड़द का दान करें।

कुम्भ- मङ्गल चतुर्थ तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश है। गुरु द्वितीय है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।अष्टम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें।किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

मीन- सप्तम सूर्य व गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह मङ्गल तृतीय रहकर जाँब व व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे। एकादश शनि बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। धार्मिक सुख में प्रगति हो सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी मंदिर में उनकी 04 परिक्रमा करें। वृक्षारोपण करना पुण्यदायी है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article