अध्यात्म

Surya Grahan 2022: तुला राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत, जानें ग्रहण की पूरी डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:01 AM IST

Surya Grahan October 2022: अक्टूबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के आसार रहेंगे।

Image

सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
  • इस ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा दोनों तुला राशि में विराजमान होंगे।
  • दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।

Solar Eclipse 2022 Date: अक्टूबर की 25 तारीख को यानी कि दिवाली (Diwali 2022) के अगले ही दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए ये ग्रहण खास होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये ग्रहण भारत के अधिकांश इलाकों में दिखाई देगा। ये साल का पहला ऐसा ग्रहण होने वाला है जिसे भारत के लोग भी देख पाएंगे। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जानिए इस ग्रहण के बारे में कुछ जरूरी बातें।

ग्रहण का क्या रहेगा समय: सूर्य ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति करीब 5 बजकर 42 मिनट पर होगी। ये ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखेगा।

सूतक काल समय: सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूतक काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल की अवधि को अशुभ माना जाता है।

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव: सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव तुला राशि में रहने वाले हैं। इसलिए ये ग्रहण तुला राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये ग्रहण बेहद फलदायी साबित होने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- इस राशि वालों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि- ग्रहण का आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। धन में बढ़ोतरी होगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article