अध्यात्म

Weekley Horoscope 6 November To 12 November 2023: जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक आने वाला सप्ताह, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekley Rashifal ( Weekley Horoscope In Hindi) 6 November To 12 November 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए आने वाला सप्ताह शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं बाकी सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

weekley Rashifal

Weekley Rashifal ( Weekley Horoscope In Hindi) 6 November To 12 November 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। इसी सप्ताह में दीपों का त्योहार दीपावली भी मनाई जाएगी। ये सप्ताह कर्क राशि को काम में सफलता दिला सकता है। वहीं तुला राशि के जातक को थोड़ी मेहनत से धन का लाभ मिल सकता है। मकर राशि के जातकों के लिए योजनाएं सफल हो सकती है। वहीं कुंभ राशि के जातक को भविष्य में सफलता मिलने की संभावना है। मीन राशि के जातक को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष

दीपों के पर्व का यह सप्ताह ,धनतेरस से छोटी दीवाली तक आपके दामन को खुशियों से भर देगा। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। इस सप्ताह आपकी मेहनत और कार्यशैली आपको आशातीत सफलता दिलाएगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी बड़े समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नारंगी रंग शुभ है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

वृष

दीपावली 12 नवम्बर को है। यह सप्ताह धन,सुख और समृद्धि प्रदान करेगा।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी यश,प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्यमें वृद्धि होगी। वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी मधुर वाणी से विरोधी भी आपके अपने हो जायेंगे। तुला और कन्या राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। नीला रंग शुभ है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों से लाभ की प्राप्ति होगी।

मिथुन

धनतेरस से छोटी दीवाली तक के पर्व का यह सप्ताह स्वास्थ्य सुख और धन की प्राप्ति कराएगा। किसी बड़ी राजनीतिक हस्ती से मुलाकात होगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाए क्रियान्वित होंगी। किसी तुला या मिथुन राशि से लाभ। शुभ रंग है हरा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। फ़िल्म और मनोरंजन से सम्बद्ध जातक लाभांवित होंगे।

कर्क

दीपावली का यह सप्ताह खुशियां लेके आएगा। फिल्मों से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे।किसी अपने से ही मनमुटाव हो सकता है। वाणी पे संयम रखें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यय की अधिकता रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से आप प्रसन्नचित रहेंगे। पीला रंग शुभ है।आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगी।

सिंह

यह सप्ताह हर्ष और उल्लास का है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी प्रिय मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता से धन की प्राप्ति होते हुए भी परेशान रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्रशासन से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

कन्या

यह सप्ताह धन का आगमन करेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी मिथुन राशि के व्यक्ति के साथ कोई नयी कार्ययोजना बन सकती है। नीला रंग शुभ है। आपकी मधुर वाणी सबको आकर्षित कर लेगी। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होती नजर आएंगी। ससुराल से लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

तुला

यह वीक खुशियां लेकर आएगा। धन के व्यय से परेशान रहेंगे। किसी मिथुन या वृष राशि के लोग व्यवसाय में आपका सहयोग करेंगे। वाणी की माधुर्यता से सबके प्रिय हो जायेंगे। जॉब में प्रगति होगी।शिक्षा में उन्नयन होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा । नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

दीपावली के एक दिन पूर्व तक का यह सप्ताह सुख और समृद्धि लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आव्यशकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। धन का आगमन तो होगा लेकिन व्यय भी उसी अनुपात में होगा। पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।जॉब में उन्नति होगी। गृहस्थी में व्यस्त रहेंगे। नेत्र विकार से समस्या हो सकती है।

धनु

यह सप्ताह हर्ष भरा रहेगा। किसी अपने की वाणी तथा व्यवहार से कष्ट मत दें। कृपया कोई भी फैसला क्रोध या आवेश में आकर मत लें उसका परिणाम गलत हो सकता है। लाल रंग आपका शुभ रंग है।विधि तथा प्रबंधन के फील्ड में छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति कर लाभान्वित हो सकते हैं। श्री सुन्दर कांड का पाठ करते रहें। गाय को केला खिलाएं।

मकर

दीपों का पर्व छोटी दीपावली तक खुशियां देता रहेगा। यह सप्ताह अपने उद्देश्य पूर्ति में खूब परिश्रम से कर्म करने का है। आपको सफलता मिलेगी।आपकी महत्वाकांक्षी योजना भी कुछ हद तक पटरी पे आ जायेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। मित्रों की सहायता से कोई बड़ा कार्य बनेगा। शनि की साढ़े साती की वजह से वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

कुंभ

धनतेरस से दीपों का साप्ताहिक पर्व मंगल ही मंगल करेगा।यह सप्ताह योजनाओं को बनाने का और अपने व्यवसाय को भविष्य में और आगे ले जाने के लिए मेहनत करने का है। हरा रंग शुभ है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीती करने वाले जातकों को सुन्दर अवसर की प्राप्ति होगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

मीन

यह सप्ताह शुभ फल प्रदान करने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पूर्ण हो जायेगा। विधि तथा प्रबंधन के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीपल के वृक्ष को दूध और जल अर्पित करने से विपत्तियों का नाश होगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article