Weekly Horoscope: इस सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में रहेंगे। मंगल तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मायावी और छाया ग्रह राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में ही स्थित रहने वाले हैं। न्यायधीश शनि की उपस्थिति मीन राशि में रहेगी। गुरु ग्रह मिथुन राशि में और शुक्र भी केतु के साथ सिंह राशि में रहेंगे। वहीं, सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे। चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन कर जाते हैं।
इस सप्ताह मेष, कुम्भ और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कर्क और मकर राशि वालों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कन्या और धनु राशि के लोग जॉब में तरक्की करेंगे। सिंह और कुम्भ राशि वालों को धार्मिक यात्रा का पुण्य मिलेगा। आइए साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत के पहले दो दिन जॉब में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। जॉब में बदलाव या प्रमोशन की संभावना भी रहेगी। कर्क, मेष और सिंह राशि के लोगों का सहयोग लाभकारी रहेगा। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर होगा। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लाल और पीला रंग शुभ रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर उनकी एक परिक्रमा करें।
वृषभ राशि
इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब और बिजनेस में अच्छा समय रहेगा। सूर्य का षष्ठम भाव से गोचर राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देगा। इस हफ्ते धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।
मिथुन राशि
यह सप्ताह धन और ऐश्वर्य देने वाला है। सोमवार के बाद चन्द्रमा का गोचर शुभ फल देगा। बुधवार से बिजनेस अपनी सही दिशा पकड़ेगा। परिवार के साथ यात्रा की संभावना है। नीला और हरा रंग शुभ रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
कर्क राशि
सोमवार के बाद चन्द्रमा का षष्ठम गोचर और गुरु की द्वादश स्थिति जॉब में अच्छे समाचार दिला सकती है। हर कार्य में सफलता के योग हैं। बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। पीला और लाल रंग शुभ रहेगा।
उपाय: चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें, शिवजी की उपासना करें और तिल व उड़द का दान करें।
सिंह राशि
बुधवार के बाद बिजनेस में खास प्रगति होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सूर्य और चन्द्रमा का गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभ दिला सकता है। नारंगी और लाल रंग शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे।
उपाय: अन्न दान करते रहें।
कन्या राशि
स्टूडेंट्स का करियर इस सप्ताह बेहतर रहेगा। धन आगमन होगा और जॉब में प्रगति के योग हैं। गुरुवार को यात्रा सुखद हो सकती है। मंगलवार के बाद धन लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ रहेगा।
उपाय: माता दुर्गा और शिवजी के मंदिर जाएं, उनका आशीर्वाद लें और तिल का दान करें।
तुला राशि
मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है। सूर्य और चन्द्रमा जॉब में लाभ देंगे। मेष और कन्या राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा और नारंगी रंग शुभ रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। मंगलवार के बाद नई बिजनेस योजना बन सकती है। पीला रंग शुभ रहेगा।
उपाय: जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करते रहें।
धनु राशि
बुधवार के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेगा जिससे धन प्राप्ति होगी। मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से खुशी होगी। गुरुवार के बाद राजनीति से लाभ होगा। पीला रंग शुभ रहेगा।
उपाय: मूंग और उड़द का दान करें।
मकर राशि
गुरु का षष्ठम और चन्द्रमा का एकादश गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग, आईटी और टीचिंग से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी। हरा रंग शुभ रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र का जप करें, हनुमान जी की पूजा करें और शनिवार को काले वस्त्र व तिल का दान करें।
कुम्भ राशि
शनि इस राशि से द्वितीय भाव में है। गुरु और मंगल शुभ फल देंगे। राजनीति में सफलता के योग हैं। गृह निर्माण संबंधी कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। हरा और नीला रंग शुभ रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें और गाय को केला खिलाते रहें।
मीन राशि
चन्द्रमा नवम और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। इस सप्ताह जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। सूर्य और चन्द्रमा का बुधवार के बाद का गोचर उत्तम फल देगा। राजनीति में लाभ होगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। पीला और लाल रंग शुभ रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाकर एक परिक्रमा करें और अन्न दान करते रहें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
