Weekly Horoscope 22 to 28 June 2026 : ज्येष्ठ माह के इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गुरु और शुक्र कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृष राशि में तथा सूर्य और बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य बुध की राशि मिथुन में स्थित रहेंगे। इस सप्ताह ग्रहों के प्रभाव से कई राशियों के लिए करियर, जॉब, बिजनेस और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
गर्मी के इस मौसम में छाता, घड़ा, शीतल जल और राहगीरों के लिए जल व्यवस्था करना पुण्यदायी रहेगा। प्रतिदिन शिव पुराण का पाठ करें और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। पार्थिव शिवलिंग का पूजन करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। सोमवार और गुरुवार का व्रत शुभ फल देने वाला रहेगा।
इस सप्ताह सूर्योपासना करें। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और पीपल को जल देकर 07 परिक्रमा करें। सात अन्न, फल, दही, छाता, जल भरा घड़ा, तिल, उड़द और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। माता-पिता और बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आइए जानते हैं कि 22 से 28 जून तक का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा षष्ठम भाव और मंगल द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव तथा सूर्य तृतीय भाव में रहकर शुभ फल देंगे। शनि द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। सोमवार को जॉब में परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। बुधवार के बाद बिजनेस में प्रगति के योग बनेंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर मन उत्साहित रहेगा। शुक्रवार को कई बिजनेस कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 02 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 85%।
वृषभ राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जॉब और बिजनेस में सफलता देने वाला रहेगा। मंगल इसी राशि में आ चुके हैं और सूर्य द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र तृतीय भाव में तथा शनि एकादश भाव में रहकर लाभ प्रदान करेंगे। मंगलवार के बाद बिजनेस में नए कार्य मिलने के योग हैं। गुरुवार से शनिवार तक जॉब में प्रमोशन की संभावना बन सकती है। गुरुवार को परिवार के साथ धार्मिक आयोजन मन को प्रसन्न करेगा। बुधवार को ऑफिस में विवाद से बचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: बैगनी और हरा।
शुभ अंक: 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
मिथुन राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। सूर्य और बुध इसी राशि में हैं तथा गुरु और शुक्र लाभ देने वाली स्थिति में हैं। शनि दशम भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देंगे।
छात्रों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सोमवार को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। गुरुवार के बाद नई बिजनेस डील के योग बनेंगे। संतान की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्योपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 70%।
कर्क राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। मंगल एकादश भाव में लाभ देंगे। गुरु और शुक्र इसी राशि में रहेंगे तथा सूर्य व्यय भाव में होंगे। शनि भाग्य भाव में रहकर शुभ फल देंगे। करियर में अभी मनचाही सफलता के लिए थोड़ा और प्रयास करना होगा। बुधवार के बाद बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए सही कार्य योजना और टाइम मैनेजमेंट जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 05 और 07।
भाग्य प्रतिशत: 70%।
सिंह राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जॉब और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। सूर्य एकादश भाव और मंगल दशम भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र व्यय भाव में हैं। सप्तम भाव का शनि बिजनेस के लिए शुभ फल देगा। बड़े भाई और पिता का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। गुरुवार को धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शुक्रवार को लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्रों को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी।
उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 02 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
कन्या राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। मंगल भाग्य भाव में हैं और शनि सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में शुभ फल प्रदान करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को टालने से बचें। आप अपनी क्रिएटिव सोच और मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। गुरुवार से रविवार के बीच कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। मंगलवार के बाद शुक्र लव लाइफ में मधुरता बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें और शिवलिंग पर जल व बेल पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा और लाल।
शुभ अंक: 05 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 70%।
तुला राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस में प्रगति देने वाला रहेगा। मंगल अष्टम और चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र दशम भाव में रहकर भाग्योदय के योग बनाएंगे। शनि षष्ठम भाव में शुभ फल देंगे। बुधवार को जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ अच्छी रहेगी और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। शुक्रवार को लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा के योग बन सकते हैं। शनिवार को कहीं घूमने जा सकते हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य में लीवर संबंधी परेशानी को लेकर सावधान रहें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला।
शुभ अंक: 05 और 07।
भाग्य प्रतिशत: 65%।
वृश्चिक राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जॉब और बिजनेस में सफलता देने वाला रहेगा। सोमवार को चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर बिजनेस और पारिवारिक जीवन में शुभ फल देंगे। गुरु और शनि बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल रहेंगे। गुरुवार को जॉब में प्रमोशन के लिए समय अच्छा रहेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुक्रवार को खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 04 और 07।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
धनु राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। गुरु और शुक्र अष्टम भाव में रहकर शुभ फल देंगे। चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव छात्रों के लिए उन्नति देने वाला रहेगा। मंगल षष्ठम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। शनिवार को धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस को बेहतर करने के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे। शनि चतुर्थ भाव में रहकर आर्थिक परेशानियों से राहत दे सकते हैं। लव लाइफ में उत्साह और आनंद बना रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 02 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 70%।
मकर राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। सूर्य षष्ठम भाव में रहेंगे और चन्द्रमा नवम भाव में शुभ फल देंगे। पंचम मंगल और तृतीय शनि जॉब में आपकी स्थिति को मजबूत करेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। गुरु और शुक्र सप्तम भाव में रहकर बिजनेस को सही दिशा देंगे। मंगलवार को बीपी के मरीज सावधानी रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
कुंभ राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और जॉब में बदलाव का संकेत दे रहा है। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में हैं। गुरु और शुक्र षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य के लिए शुभ फल देंगे। शुक्रवार को जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब परिवर्तन को लेकर गुरुवार से शनिवार के बीच उचित निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। शुक्रवार को आर्थिक सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी।
शुभ अंक: 01 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 75%।
मीन राशि का 22 से 28 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जॉब और बिजनेस में सफलता देने वाला रहेगा। सूर्य चतुर्थ भाव में रहकर परिवार में सुख और समृद्धि देंगे। गुरु और शुक्र पंचम भाव तथा मंगल तृतीय भाव में रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। गुरु और शुक्र का गोचर जॉब को नई दिशा दे सकता है। बिजनेस में नए कार्य शुरू होंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मंगलवार को बिजनेस में कार्यों की अधिकता से परेशानी हो सकती है। शुक्रवार को लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा का योग बनेगा। रविवार को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का सुखद संयोग बन सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद।
शुभ अंक: 02 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 85%।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
