अध्यात्म

Weekly Horoscope: शुरू हुए इन 5 राशियों के अच्छे दिन, दिसंबर का पहला हफ्ता रहेगा शानदार

Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: दिसंबर का पहला सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं। इस हफ्ते तीन बड़े ग्रहों का गोचर भी होगा, जो कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए थोड़ा समस्याओं से भरा रहेगा। आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल आपके लिए क्या कह रहा है।

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर तक

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर तक

Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: दिसंबर के पहले सप्ताह की शुरुआत मोक्षदा एकादशी और गीता जंयती के दिन से हो रही है। वहीं, इस सप्ताह का अंत मंगल के गोचर से हो रहा है। 5 दिसंबर को महागोचर होगा, जिसमें देवगुरु कर्क से निकलकर मिथुन में चले जाएंगे।

वहीं, 6 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, 7 दिसंबर को मंगल धनु में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान सूर्य वृश्चिक में और राहु कुंभ व केतु सिंह में रहेंगे। शनि मीन में और सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भी मीन में ही हैं। इसके बाद चंद्रमा राशि परिवर्तन कर जाएंगे। आइए साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?।

मेष राशि

बैंकिंग और आईटी जॉब करने वालों को प्रमोशन के शानदार मौके मिलेंगे। कई रुके हुए काम इस सप्ताह बन जाएंगे। कर्क और तुला राशि वाले मित्र बहुत मदद करेंगे। मंगलवार के बाद चंद्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता दिलाएगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल और सफेद

उपाय: रोज श्री सूक्त पढ़ें, शनिवार को सवा किलो तिल दान करें।

वृषभ राशि

व्यवसाय में इस सप्ताह बड़ी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। प्रॉपर्टी या जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स का करियर आगे बढ़ेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

उपाय: रोज श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, कम्बल दान करें।

मिथुन राशि

मंगलवार के बाद जॉब में तरक्की का समय शुरू हो जाएगा। बहुत दिनों से अटका हुआ प्रमोशन इस सप्ताह मिल सकता है। बुधवार को कोई रुका काम पूरा होगा। आंखों की तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हरा और पीला

उपाय: रोज श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क राशि

आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए शानदार सप्ताह है। प्रमोशन के लिए चल रही कोशिशें रंग लाएंगी। राजनीति करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग: लाल और पीला

उपाय: रोज शिवजी की पूजा करें, शनिवार को तिल-कम्बल दान करें।

सिंह राशि

शुक्र की कृपा से व्यवसाय में खास प्रगति होगी। राजनीति, प्रशासन और मीडिया से जुड़े लोगों को बहुत लाभ होगा। सप्ताह भर ऊर्जा बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला और लाल

उपाय: सुबह 9 बार सप्तश्लोकी दुर्गा पढ़ें, सात अन्न दान करें।

कन्या राशि

जॉब में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन आने के नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ का कार्यक्रम बनेगा। स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

उपाय: रोज श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, बुधवार-शनिवार को ऊनी कपड़े दान करें।

तुला राशि

सेहत को लेकर पूरा सप्ताह प्रसन्न रहेंगे। चंद्रमा और गुरु स्टूडेंट्स को शानदार सफलता दिलाएंगे। व्यवसाय में मेष और तुला राशि वाले दोस्त बहुत काम आएंगे। धन लाभ होगा।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

उपाय: रोज हनुमान जी की पूजा करें, पिताजी का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि

राजनीति में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। जॉब में अच्छी प्रगति रहेगी। इस सप्ताह रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

उपाय: रोज हनुमान बाहुक पढ़ें, गेहूं दान करें।

धनु राशि

सप्ताह की शुरुआत में ही चंद्रमा चौथे भाव में बहुत शुभ फल देगा। हर काम में प्रगति होगी। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा। नया बिजनेस प्रोजेक्ट या पार्टनरशिप का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। राजनीति में सिंह और तुला राशि वालों से लाभ होगा।

शुभ रंग: हरा और सफेद

उपायः भगवान विष्णु का पूजन करें।

मकर राशि

शनि तीसरे भाव में और शुक्र वृश्चिक में होने से जॉब-व्यवसाय दोनों में अच्छी उन्नति होगी। घर बनाने या खरीदने से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

उपाय:रोज विष्णु जी की पूजा करें, शनिवार को तिल दान करें।

कुंभ राशि

मंगलवार के बाद चंद्रमा मेष में आकर जॉब में बड़ी सफलता दिलाएगा। घर से जुड़ा कोई नया काम शुरू हो सकता है। गुरुवार के बाद चंद्रमा मकर में आएगा और हर काम में लाभ होगा।

शुभ रंग: सफेद और पीला

उपाय: रोज हनुमान जी की पूजा करें, गाय को गुड़ और हरा चारा खिलाएं, बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मीन राशि

इस सप्ताह सेहत का विशेष ध्यान रखें और लापरवाही न करें। राजनीति करने वालों को अच्छा लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।

शुभ रंग: लाल और पीला

उपाय: रोज सुंदरकांड पढ़ें, शनिवार को तिल दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article